Latest Updates
-
Happy Holi Wishes 2026: पिचकारी में भर लिया रंग…होली पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Holi My Dear Husband: इस होली अपने पति को भेजें ये चुनिंदा प्रेम भरे संदेश, और भी गहरा होगा आपका बंधन -
Holi Wishes in Banarasi Style: का बे, रंगवाओगे कि खाली मुसुराओगे? आपके दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बनारसी मैसेज -
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
Chandra Grahan के दौरान पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र और विज्ञान -
Holika Dahan 2026 Wishes: जले होलिका, जले अहंकार...इन संदेशों के साथ अपनों को दें होलिका दहन की शुभकामनाएं -
Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? मुंबई, जयपुर, पटना समेत कई राज्यों में हॉलिडे, देखें RBI की लिस्ट -
Holika Dahan 2026 Totke: होली की अग्नि में डाल दें ये 5 चीजें, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य -
Holi 2026: भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानें आखिर क्या है इसकी वजह -
Holi Wishes For Bhabhi: रंग बरसे भीगे चुनर वाली...अपनी प्यारी भाभी को इन संदेशों से दें होली की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 16th March: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा आज धन लाभ

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल। यहां आपको नौकरी, व्यापार, परिवार, सेहत आदि के अलावा दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। तो चलिए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। आपके पेंडिंग कार्यों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। एक दूसरे के साथ आज आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने का यह उचित समय है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का ध्यान रखें। हो सके तो आज आप परिवार के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के उपाय करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:23
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप काम और परिवार दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आपको शराब और सिगरेट की बुरी आदत है तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी बड़े ग्राहक से डील करने वाले हैं तो आपको बहुत ही तोलमोल कर बात करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अचानक हुई खर्चों में वृद्धि के कारण आज आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आज सेहत का मामला भी कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। दफ्तर में आपको काफी तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ जाए। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज बॉस आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौंपे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले आप पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आप अपनी थकान बढ़ने न दें। आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। आपको अपने प्रिय पर भरोसा मजबूत करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपने सभी कार्य तय समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। यदि आप बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आज आपको उस अवसर की प्राप्ति हो सकती है जिसका लंबे समय से आपको इंतजार था। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप कुछ नई आर्थिक योजनाएं भी बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आपको माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल शांत रहेगा। आज परिवार के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। अचानक बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











