Aaj Ka Rashifal 17th March: मकर राशि वालों को मिलेगी आज खुशखबरी, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य

Aaj Ka Dainik Rashifal 17th March Horoscope Today In Hindi

आज 17 मार्च, शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, यह सब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर निर्भर है। आइए देखते हैं आज कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको एक अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा-मोटा फायदा होगा। बड़े फायदे के लिए आपको अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने होंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पार्टनर के प्रति आपको ईमानदार रहने की जरूरत है। आप झूठ का सहारा लेने से बचें। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। हो सकता है आपको उधार भी लेना पड़े। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी मेहनत फलीभूत होगी। आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:37

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आपको मजबूत रहना होगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। यदि आप जल्द कर्जों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बेवजह के खर्चों से दूर रहना होगा। इसके अलावा आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

किस्मत आपका साथ देगी और आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार विदेशों में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप खुले दिल से खर्च न करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:39

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए ज्यादा ही भाग्यशाली रहने वाला है। पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

निजी जीवन की परेशानी आपके काम पर हावी हो सकती है। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको अधिक बचत करने की आवश्यकता है। हो सकता है आज पैसों की वजह से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो जाए। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में अपनी कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं रियल स्टेट के कारोबारियों के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें। हो सकता है इस तरह की बातों का इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़े। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जाएं। आप एक दूसरे से कोई वायदा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेहनत भरा रहने वाला है। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

Story first published: Friday, March 17, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion