Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 22nd March: नौकरी-व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
इससे आप अपने आज को बेहतर बना सकते हैं और आने वाली कई परेशानियों से भी बच सकते हैं। तो चलिए देखते हैं आज किसका भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें। आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आज आपको स्वयं पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन धान्य में वृद्धि होने के आसार हैं। लव बर्ड्स के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके साथी आज आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:25 से 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। साथ ही मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं किसी कार्य के अटकने से परेशान हैं तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने की जरूरत है। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, विशेष रूप से व्यापारियों के हाथ निराशा लगेगी। नौकरीपेशा जातकों को छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8:55 से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में कामकाज की धीमी गति आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। आपको किसी कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। आजजीवन साथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही अपनों की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापारियों की उन्नति होगी। आपको बड़ा फायदा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। सेहतमंद लेने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया संकेत दे रहा है। आप किसी नई परियोजना में धन निवेश कर सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले आप खुद ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 7:20 से 10:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा, कला, फैशन आदि से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको खुले दिल से खर्च न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। यदि कुछ समय से आप कामकाज का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज आपको आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और एक नई शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 7 बजे से

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी लेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। साथ ही आपसे गलतियां भी नहीं होगी। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पक्ष शांति और समझदारी से रखें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











