Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 24th March: कर्क राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
क्या आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा? क्या आज आपके प्रयास सफल होंगे? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां प्राप्त होंगी।
तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप काफी सकारात्मक रहेंगे। व्यापारी अपनी किसी रुकी हुई योजना को दोबारा शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातक अपनी मेहनत और लगन के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि आपकी नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंग। व्यापारी यदि साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो आपकी योजना बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत का मामला आज कुछ नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने के लिए यह समय उचित है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपकी कोई व्यवसायिक योजना बीच में अटक सकती है। बेहतर होगा इस तरह के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप देर रात तक जागने से बचें और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारी आज आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज से जुड़ा कोई भी निर्णय आप किसी के भी कहने पर न लें। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। विशेष रूप से अगर आप दवाइयों, स्टेशनरी, कपड़ों, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। परिवार से जुड़े किसी गंभीर मामले को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करेंगे। इसके अलावा आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो इस समय आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर लंबे समय से आप नया वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में जरा सी चूक अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फेर सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बेवजह की बातों को भूलकर आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। घर परिवार से जुड़े किसी संवेदनशील मामले में आपको बहुत ही समझदारी से अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। आपकी नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पान, गुटखा, शराब आदि के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो किसी कागजी अड़चन की वजह से आपका काम बीच में अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि उच्च अधिकारियों ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज माता की ओर से भी लाभ संभव है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपकी मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











