Latest Updates
-
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री, जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश
Aaj Ka Rashifal 7th March: इन 4 राशियों का भाग्य पक्ष आज रहेगा मजबूत, मिलेगी अपार सफलता
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश होता है। इसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया जाता है। अगर आप भी अपने आज से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां अपनी राशि अनुसार देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा विशेष रूप से अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ी डील लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जीवनसाथी का बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। आपके प्रिय के व्यवहार में रूखापन रहेगा। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता मजबूत और मधुर रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों को आज जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और किसी कारणवश आपका कोई काम बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप जरा सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट और एक्टिव रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आप पूरी मेहनत और लगन से अपने काम करेंगे। आज आप उच्च अधिकारियों का विश्वास जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लाभ कमाने का बढ़िया अवसर आपके हाथ लगेगा। आपकी किसी बड़ी परेशानी का आज अंत हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी कारणवश यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज अपनों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन और पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कोई पुराना रोग उभरने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। व्यापारियों को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और तरक्की चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा होगा और आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आप निवेश करने का भी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से आपके घर की शांति और भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12:05 से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्यों को गति मिलेगी और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। साथ ही वे आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी सौंप सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप इस तरह की गलती करने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 10:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में जल्दबाजी में आज आप कोई भी काम न करें। यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











