Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Aaj Ka Rashifal 8th March: इन राशियों की होली रहेगी खास
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सकता है आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपें। व्यापारियों को जल्द लाभ कमाने के लिए कोई भी गलत फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आपके दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सुस्ती, आलस्य, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी रचनात्मकता आज हर किसी को प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके प्रिय काफी प्रसन्न और रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में चल रही है राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। काम के साथ-साथ आपकी छवि भी प्रभावित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। विशेष रूप से यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण व्यसायिक फैसला भी लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही अपना फैसला लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज धन कमाने का बढ़िया मौका आपकी हाथ लगेगा। घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने घर का माहौल अच्छा और शांत रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपनी मर्जी दूसरों पर थोपने से बचें। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। बातचीत के द्वारा आज आप रिश्तो में आ गई कड़वाहट को दूर करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आप मन लगाकर अपने काम कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके कामकाज में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बिना सोचे समझे दूसरों के मामले में बोलने से बचें अन्यथा लोग इसे आपका स्वार्थ समझकर आपको गलत समझ बैठेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो निवेश के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको बेवजह की चिंताओं से दूर रहना होगा। साथी ही आप अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
करियर से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी से आपको मुक्ति मिल सकती है। काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय की मदद भी मिलेगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप अपने प्रिय को कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। संतान को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। कोई निराशाजनक सूचना मिलने की संभावना है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:13
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











