Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 9th March: इन राशियों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार, पूरी होगी मनोकामना
दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत देगी उनका साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी और आपको मान सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें अन्यथा आपकी यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च करने से बचें। दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ कम रहेगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। आज आप काफी प्रसन्न और पॉजिटिव रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही है अनबन आज खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। बेहतर होगा भविष्य में आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन आप जल्दबाजी में न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको निवेश करने का मौका मिलता है तो आप बिना सोचे समझे अपना निर्णय लेने से बचें। आज आपका सामना कुछ ठगी लोगों से हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में काफी लकी रहेंगे। पार्टनर के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य का दामन रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी जल्दबाजी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। खुदरा व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आज आपके कुछ दोस्त घर पर दावत के लिए भी आ सकते हैं। हालांकि पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अपना आज का कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आज कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपका कोई बनता हुआ काम अटकने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन करने का भी अवसर मिल सकता है। बच्चों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप स्वयं को कई तरह की चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे और किसी भी काम में ठीक से आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आपको बेवजह की चिंता करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की मेहनत आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका कड़क रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के लिहाज से आज के दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आज आप तो काफी सकारात्मक रहेंगे। आज आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जीवनसाथी के बर्ताव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले आप स्वयं ही लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में न आएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आज आपको उनकी खरी-खोटी भी सुननी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर नष्ट न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। साथ ही आपको अपनों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। इस तरह की बातें आपके काम पर बुरा असर डाल सकती है। साझेदारी में कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि संभव है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके प्रिय को काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप उनका ख्याल रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











