Latest Updates
-
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Aquarius Horoscope 2022: कड़ी मेहनत के बल पर कुंभ राशि वालों को मिलेगी शानदार सफलता
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2022 कुछ अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। हालांकि इस अवधि में आपको जीवन के हर क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आपका आत्मबल कमजोर नहीं पड़ेगा। आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और दृढ़ता के साथ करेंगे। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए थोड़ा संघर्षमय रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ आपको लाभ कमाने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें, साथ ही उनकी भावनाओं का भी आदर करें। रोमांटिक लाइफ में अस्थिरता रहेगी। इस अवधि में आपके बीच तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी डगमगा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

नौकरी
इस राशि नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2022 बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में आपको कड़ी मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा जिसका असर आपके व्यवहार में भी देखने को मिल सकता है। अधिकांश समय आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा और आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का इस दौरान ट्रांसफर हो सकता है। अगर आप बेरोजगार है तो साल के अंत तक आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

व्यापार
व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह साल बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, विशेष रुप से साल के शुरुआती 3 महीने आपके लिए बेहद लाभदायक रहने के आसार है। इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा यदि पिछले वर्ष आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो इस दौरान आपके उस नुकसान की भरपाई भी हो सकती है जो लोग व्यापार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं या फिर किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। साल के मध्य में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा। इस दौरान आपको कई लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है।

शिक्षा
शिक्षा के मामले में साल 2022 आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। इस दौरान आपकी शिक्षा में कुछ बाधाएं आ सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपके हाथ निराशा लगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें, क्योंकि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और आपका यह परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
साल की शुरुआत आपके लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते खटास आने की प्रबल संभावना है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। अगर आप सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। आप जितना ज्यादा हो सके अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। साथ ही आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके रोमांटिक जीवन की है तो इस अवधि में मन में असंतोष का भाव रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपसे स्वयं को इस रिश्ते में उलझा हुआ पाएंगे। यदि आप शांत दिमाग से परिस्थिति को समझने का प्रयास करेंगे तो आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

सेहत
स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2022 आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी जिसका बूरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस अवधि में छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेगी, खासतौर पर आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई रोग होने के आसार है। मानसिक रूप से मजबूती के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications











