For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Finance Horoscope 2021 : साल 2021 इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, खत्म होगा मुश्किल दौर

|

साल 2020 में कोरोना रूपी संकट ने आर्थिक रूप से हर किसी को नुकसान पहुंचाया है। नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी हो या बड़े, हर किसी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इस महामारी ने जैसे आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जल्द ही 2020 खत्म हो जाएगा और एक नए साल यानी 2021 का आगाज होगा। जैसे हर काली रात के बाद एक सुनहरा सवेरा होता है, ठीक उसी तरह यह नया साल भी हम सबके लिए उम्मीद की एक नयी किरण लेकर आएगा। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाला यह साल सभी के लिए ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आए। आइए जानते हैं साल 2021 आर्थिक रूप से सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक दृष्टिकोण से मेष राशि वालों के लिए साल 2021 मिलाजुला रहने के आसार हैं। साल की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। इस दौरान वित्तीय रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और पैसा कमाने के कई अच्छे अवसर आपको मिलेंगे लेकिन मई से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए पैसों के मामले में कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। साथ ही आपको फिजूलखर्ची से भी बचना होगा।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आपके लिए साल 2021 औसत रहने वाला है। साल की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान कुछ अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। इस अवधि में आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको आर्थिक लेन देन भी बहुत ही समझदारी से करने होंगे। उधार लेने और देने दोनों से बचें। यदि आपने उधार दे भी दिया तो दी हुई रकम को प्राप्त करने में आपको काफी कठिनाई होगी। इसके अलावा यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आपका यह सपना इस वर्ष पूरा न हो पाए।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वर्ष 2021 में अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत रहना चाहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। सबसे पहले आपको चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से संभल कर रहना होगा। जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। साल की शुरुआत में आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। न चाहते हुए भी आपको बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। वहीं साल का मध्य आपके लिए कुछ ठीक रहने वाला है। इस अवधि में आपको धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। सितंबर से लेकर दिसंबर तक का महीना पैसों के मामले में आपके लिए बेहतर साबित होगा।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। ग्रहों की दिशा और दशा इस वर्ष अच्छी स्थिति में रहने के कारण आर्थिक तौर पर आपके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। मार्च और अगस्त का महीना विशेष रुप से आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप अपना कोई पुराना कर्ज भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच में आप विलासिता की वस्तुओं पर भी काफी खर्च कर सकते हैं। कुल मिलाकर पैसों के मामले में इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए पैसों के मामले में वर्ष 2021 मिलाजुला रहने के आसार हैं। जनवरी से लेकर मार्च तक का महीना आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप जो भी आर्थिक फैसला लेंगे उसका उम्मीद के अनुसार ही परिणाम आपको मिलेगा। इसके बाद का समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। वर्ष के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामले में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इस अवधि में आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने का प्रयास करना होगा।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आर्थिक रूप से संघर्षपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा इस अवधि में अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं। हो सकता है डॉक्टर या दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो जाए। मई, जून, जुलाई और अगस्त पैसों के मामले में आपके लिए सामान्य रहेंगे। सितंबर का महीना आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान अचानक आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए साल 2021 आर्थिक रूप से कुछ बेहतर साबित होने वाला है। साल के शुरुआत में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान धन कमाने के कुछ अच्छे अवसर भी आपके हाथ लग सकते हैं। साल का मध्य आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस अवधि में अचानक खर्चों में वृद्धि संभव है। इसके अलावा आपको कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान लिया हुआ कर्ज चुकाने में आपको काफी कठिनाई हो सकती है। वहीं जीवनसाथी की आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मामलों में अगर आप समझदारी से अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो यह साल निश्चित रूप से आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपके लिए साल 2021 कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। इस वर्ष शुभ अशुभ दोनों ही कार्यों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। साल की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस अवधि में आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इससे आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस वर्ष जमीन जायदाद से जुड़े किसी कानूनी मामले में भी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। साल के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस दौरान आप दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस वर्ष आपको बचत करने के कम मौके मिलेंगे। अगर आप अपनी जमा पूंजी में इजाफा चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा अतीत में लिए हुए कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसलों का भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। इस वर्ष पैसे के मामले में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको अपनी मेहनत रंग लाएगी। अगर विदेश जाकर पैसा कमाने की आपकी इच्छा है तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। साल का अंत आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। सुख सुविधा की चीजों पर इस अवधि में आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में साल की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान आपके हाथ में पैसा रहेगा लेकिन खर्चों पर लगाम नहीं रहेगी। हाथ में आया हुआ पैसा आसानी से निकल सकता है। आप चाहकर भी बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अप्रैल के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य होती नजर आ रही है। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि न चाहते हुए भी इस वर्ष आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। साल के अंत में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुंभ राशि वालों को साल 2021 में पैसों के मामले में जरा संभल कर रहना होगा। इस साल आपको अधिकांश समय आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करते रहेंगे लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपके हाथ निराशा लगेगी। साल के शुरूआती माह में ही आपको पैसों की स्थिति का अंदाजा लग जाएगा यानी आप आर्थिक रूप से कितने सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा इस अवधि में आपको लग जाएगा। इस साल आप कोई बड़ी खरीददारी न ही करें तो बेहतर होगा। साल के मध्य में कर्ज का दबाव भी आप पर बढ़ने की संभावना है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का महीना आपके लिए थोड़ी बहुत राहत लेकर आ सकता है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में मीन राशि वालों को साल 2021 में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि इस दौरान आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा लेकिन इसके बाद आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके आर्थिक प्रयास सफल हो सकते हैं। इस अवधि में आप अलग-अलग स्रोतों से पैसा कमा सकते हैं। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि साल 2020 में आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है तो इस दौरान आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आप अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे।

English summary

Arthik Rashifal 2021 | Money Horoscope - Financial Horoscope 2021 in Hindi

Arthik Rashifal 2021 : Get your free Finance Horoscope 2021 in Hindi for all the 12 zodiac signs.
Desktop Bottom Promotion