For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मासिक राशिफल: अगस्त का महीना इन राशियों के जीवन मे लेकर आएगा बदलाव

|

आने वाला यह नया माह किन राशियों के जीवन में देगा खुशियों की दस्तक, बताएगा आपका मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। एक ओर आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर निजी जीवन की परेशानियां आपके काम पर भी हावी होती नजर आएंगी। यह समय व्यापारियों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपका कारोबार मंदा चलेगा। बीच-बीच में आपके कुछ काम बनते नजर आएंगे लेकिन आपके मार्ग में कई चुनौतियां आएंगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस अवधि में अपनी जॉब को लेकर अनजाना भय सता सकता है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस माह आपका ज्यादातर समय तनाव में गुजरेगा। हालांकि अगर आप चाहें तो अपनी मेहनत के बल पर अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं, इसलिए छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो आपका अनियंत्रित क्रोध आपके पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। घर के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों पर आपकी अनबन होती रहेगी। घर के बड़े आप से नाखुश रहेंगे। पैसों के मामले में माह का अंत आपके लिए बहुत ही बढ़िया साबित होगा। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने से भी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान आपका ज्यादातर समय चिंता में बीतेगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए कमजोर नजर आ रहा है। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप किसी ऐसे रोग का शिकार हो सकते हैं जिसके ठीक होने में काफी समय लग जाए। इसके अलावा इस अवधि में आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी काफी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर धन लाभ का भी संकेत मिल रहा है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया हुआ है तो इस दौरान उसे चुकाने की पूरी कोशिश करें। ज्यादा टालमटोल करना ठीक नहीं होगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य आपके भाई, बहन या अन्य कोई व्यक्ति हैं तो इस अवधि में उनके विवाह की बात जोर पकड़ सकती है। हालांकि बीच में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन जल्द ही आपके घर में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह समय जीवनसाथी के साथ कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। आपके बीच तनाव बढ़ने से घर में कलह हो सकती है। इस तरह की बातें आपके पूरे परिवार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। आपके वरिष्ठ आपके पक्ष में नजर आएंगे और इसका लाभ भी आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपके दांपत्य जीवन में कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो इस माह आप दोनों के बीच की गलतफहमियों के बादल छट जाएंगे। आप एक दूसरे के और भी करीब आ जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है तो यह माह आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपकी चट मंगनी पट ब्याह हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में अब खुद को चुनौतियों से घिरा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आप बचत पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपको उधार भी लेना पड़े। अगर आप व्यापार करते हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए यदि अपनी रणनीतियां बनाएंगे तो इस अवधि में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। इस दौरान आपके पास कुछ अच्छे व्यवसायिक प्रस्ताव भी होंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि इस माह आपको स्वास्थ्य संबंधित छोटी सी भी परेशानी होती है तो आप उसे नजरअंदाज न करें विशेष रूप से आपको गले या पेट से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

करियर के लिहाज से यह समय शुभ रहेगा। यदि आपने हाल फिलहाल में अपनी पुरानी नौकरी को छोड़कर नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने बॉस और अन्य उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि आप ऐसे ही काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। महीने की शुरुआत में व्यापारियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट में बढ़ते हुए मुकाबले के कारण कुछ समय के लिए आप तनाव में रहेंगे लेकिन जल्द ही आप पूरे जोश के साथ वापसी भी करेंगे। आप बस अपने व्यवसायिक निर्णय सोच समझ कर लें। अपने बड़े क्लाइंट्स के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में इस दौरान कुछ सुधार आ सकता है। इस अवधि में आपको आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान लगभग हर क्षेत्र में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं फिर चाहे वो घर की मरम्मत हो या घर के किसी सदस्य की बिगड़ी हुई सेहत या फिर पुराना कोई कर्ज। बेहतर होगा कि पैसों के मामले में आप थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि छोटी-मोटी समस्याओं को अलग रखें तो इस अवधि में ज्यादातर समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: गहरा पीला, क्रीम, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी तरह की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आप एक आनंदमय जीवन व्यतीत करेंगे। इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आप नया चार पहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कुल मिलाकर आर्थिक मोर्चे पर आप मजबूती से खड़े रहेंगे। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा वेतन में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। दफ्तर में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं व्यापारियों का भी मंदा पड़ा कारोबार इस अवधि में एक बार फिर चल पड़ेगा। अगर आप सरकार के नियमों का पालन करेंगे और सही योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आपका काम ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक, कॉस्मेटिक, दवा आदि का है तो इस दौरान आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर होगा। हालांकि बीच-बीच में छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन आपकी आपसी समझ अच्छी रहने के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर सचेत रहें। पेट या घुटने के दर्द से इस दौरान आप परेशान रह सकते हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह माह कुछ मामलों में बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपनी छवि को लेकर बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर आपकी छवि पर पड़े। अपने विरोधियों से भी संभल कर रहें अन्यथा वे आपके बारे में गलत अफवाह फैला कर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। इस दौरान की गई आपकी मेहनत आपके भविष्य की नींव तैयार करेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो इस दौरान अपने काम को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों के साथ भी अपना संबंध अच्छा रखने की कोशिश करें। इस माह दफ्तर में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति ठीक होती नजर आ रही है। इस दौरान नई योजनाओं पर आप काम शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव आता है तो उस पर सोच समझकर अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप घर में कोई नई और कीमती चीज ला सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बेहतर होगा आप अपने बच्चों के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके जीवनसाथी के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ उनकी आमदनी में भी वृद्धि की प्रबल संभावना है। आपको अपने प्रिय पर गर्व महसूस होगा और आप मिलकर इस जीत का जश्न मनाएंगे। पिछले कुछ समय से आर्थिक मोर्चे पर आप लगातार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन इस दौरान आपका यह संघर्ष खत्म हो सकता है। हालांकि आपको इन परेशानियों से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिलेगा लेकिन काफी हद तक आपको राहत मिल सकती है। इस अवधि में आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपको छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा वह कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जो आपके विरुद्ध हो। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से खुद को आराम देना होगा अन्यथा आपकी थकान सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस दौरान निजी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां खड़ी हो सकती हैं जहां आप स्वयं को असमंजस में पाएंगे। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव घर में कलह की वजह बन सकता है। आपके माता-पिता के साथ भी उनका व्यवहार कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में मामले को सुलझाना आपके लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। इस मसले को सुलझाने के लिए सबसे पहले आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर इस अवधि में कई समस्याएं आ सकती हैं। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि हो सकती है। आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपने ज्ञान के बल पर दफ्तर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका विवेक आपको मजबूती से खड़े रहने में मदद करेगा। दूसरी ओर व्यापारियों को इस अवधि में अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध कारोबार में आपका बड़ा नुकसान करा सकता है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान कार्यभार अधिक रहेगा और आपको काफी तनाव और थकान महसूस होगी। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपनी टीम के मेंबर्स के साथ मिलजुल कर काम करें और तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। हालांकि हर काम के लिए आप उन पर निर्भर न रहें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई मुनाफे मिल सकते हैं। आप व्यापार में बदलाव के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपको मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में पैसों को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता या पिता के स्वास्थ्य पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी में भी कमी हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरे महीने का बजट पहले ही तैयार कर लें और केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में इस दौरान आप काफी बोरियत महसूस करेंगे। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह माह पिछले महीने से कुछ बेहतर रहने वाला है। हालांकि इस दौरान घर में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपकी बहसबाजी भी हो सकती है लेकिन बावजूद इसके कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आप अपनों के साथ रिश्ते में मिठास बनाए रखना चाहते हैं तो सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। आपका उग्र स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा समय बिताएंगे आपके रिश्ते के लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आपसी संवाद से आपके बीच की कड़वाहट भी कम हो जाएगी। कामकाज को लेकर आपको अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं है। काम के प्रति आपकी लापरवाही के कारण दफ्तर में आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को इस माह जबरदस्त मुनाफा मिलने के आसार हैं। अगर आपका काम खाद्य पदार्थ, कपड़े या लकड़ी का है तो इस अवधि में आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी आपको मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो कामकाज के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है या छोटी मोटी चोट भी लग सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दूसरों से प्रभावित होकर अपने महत्वपूर्ण फैसले न लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यवसायिक मामलों में जल्दबाजी न करें और अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको अधिक माल स्टोर न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को इस माह कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। यदि इस दौरान आपका प्रमोशन होने वाला था तो किसी कारणवश इसके टलने की संभावना है। हालांकि उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश और संतुष्ट रहेंगे और इसके लिए आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। आप अपना प्रयास और मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति बेहतर रहने वाली है। इस माह आप अच्छा खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। हालांकि छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आर्थिक रूप से आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन में इस दौरान सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपके रिश्ते को परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपकी सेहत उत्तम रहेगी।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बॉस और दूसरे उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहें। किसी गलतफहमी के कारण सभी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है और इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इसमें आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। कुछ बड़ा करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस समय जो है आपको उसमें ही संतुष्ट रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आप मेहनत करने में पीछे न हटें। धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इस दौरान आपको आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ सकता है। विदेशी स्रोतों या एमएनसी में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। एक ओर जहां घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। इस अवधि में आपकी कुछ गर्मागर्म बहसबाजी भी हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना चाहिए। जीवनसाथी के नकारात्मक रवैये के कारण आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है। अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुशियां वापस लाने के लिए आपको अपने प्रिय को एक मौका और देना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको भरपूर मात्रा में नींद लेने की जरूरत है। इससे आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे। साथ ही आपका तनाव भी दूर होगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

English summary

August 2020 Monthly Horoscope In Hindi

August Masika Rashifal: Check August monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion