Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Capricorn Horoscope 2022: मकर राशि के लोगों को मिलेंगे तरक्की के नए अवसर
मकर राशि वालों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से आपके लिए यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान प्राइवेट नौकरी करने वालों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर व्यापारियों की हम बात करें तो इस अवधि में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके सही फैसलों के अच्छे नतीजे आपको जरूर मिलेंगे।
निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन रहा है। वहीं शादीशुदा जातकों को भी इस अवधि में जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है।

नौकरी
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह समय काफी मेहनत से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो साल के अंत तक आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि काम पर फोकस करने के साथ-साथ आपको कुछ सहकर्मियों से भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

व्यापार
इस अवधि में आपको लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन आपको कड़े संघर्ष के बाद ही सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो जनवरी के बाद आपकी योजनाएं आगे बढ़ सकती है और जुलाई से पहले आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप अनुभवी लोगों और अपने करीबियों से सलाह लेकर अपने फैसले लेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

शिक्षा
आप पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं आपको मनचाहा फल जरूर मिलेगा। इस दौरान अगर आप कोई प्रतियोगी परीक्षा देना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपको मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की प्रबल संभावना है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
इस राशि के अविवाहित जातकों को इस दौरान मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए यह समय सुखद रहने के आसार हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर हो सकती है। इसके अलावा एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो साल का शुरुआती समय आपके लिए बहुत ही उतार चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन धीरे धीरे आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि आपको अपने बर्ताव में नरमी रखने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव आपके बीच की दूरियों की वजह बन सकता है।

सेहत
इस दौरान आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही हैं। मन अधिकांश समय विचलित रहेगा और शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अगर आप चिंतामुक्त रहेंगे तो कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। इस दौरान आपको खाने पीने की आदतों में भी बदलाव करना होगा। ज्यादा चिकना या तला भुना भोजन आपके लिए ठीक नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications