Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
राशिफल 2020: इन राशियों का करियर तेजी से बढ़ेगा आगे, शिक्षा के क्षेत्र में भी मिलेगा भाग्य का साथ
साल 2020 में आपका करियर कैसा रहेगा? नौकरी हो या व्यापार क्या आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे? विद्यार्थियों को इस साल सफलता मिल सकेगी? अगर यह सब आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपने एजुकेशन और करियर से जुड़ा राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
करियर के मामले में साल 2020 आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको किसी अच्छी कंपनी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सफलता हासिल करने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस साल आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप उच्च शिक्षा को लेकर प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष आपके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
करियर के मामले में यह साल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है लेकिन चिंता की बात नहीं है, परिणाम आपके हित में ही होगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका ट्रांसफर कहीं दूर स्थान पर हो जाए। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिलने के आसार हैं। साल के मध्य में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं लेकिन आप ईमानदारी से परिश्रम करते रहें। विद्यार्थियों के लिए ये साल ठीक ठाक रहेगा। कई बार पढ़ाई से आपका मन हट जाएगा लेकिन आप सभी बाधाओं को पार कर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से साल 2020 चुनौतीपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी प्रयासों के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे लेकिन आप हिम्मत और धैर्य से काम लें। आप प्रयास और मेहनत करते रहें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए साल का मध्य काफी बढ़िया साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। इस साल आपको अपने मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पिछले वर्ष आपके कुछ कार्य जो अधूरे रह गए थे इस साल उनके पूरे होने की संभावना है जिससे आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस साल मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को इस वर्ष कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ये यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करें और सिर्फ अपने लक्ष्य के बारे में सोचें। आपको काफी कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
करियर के मामले में 2020 आपके लिए बेहतरीन रहने के आसार नजर आ रहे हैं। वर्ष की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के साथ साथ आमदनी में भी इजाफा होने की संभावना है। इस दौरान आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। बेरोजगार जातकों को भी इस वर्ष नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए ये साल काफी लाभदायक रहेगा। आपको इस अवधि में कई अच्छे मौके मिलेंगे और आपका व्यवसाय भी आगे बढ़ेगा। इतना ही नहीं, इसी साल आपका कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए ये साल बहुत ही शुभ रहेगा। अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके लिए यह साल काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका करियर आगे बढ़ेगा और कुछ परिवर्तन भी आएंगे। इस वर्ष आप किसी नयी कंपनी को ज्वाइन कर सकते हैं, जहां आपको अच्छे पद के साथ अच्छा वेतन भी मिले। इस वर्ष आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। आप बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते रहें। व्यापारियों के लिए ये साल ठीक ठाक रहेगा। आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। यदि आप सही योजनाओं के अनुसार चलेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह साल काफी शुभ रहेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो इस साल आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों को आगे बढ़ने के लिए इस वर्ष काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साल की शुरुआत में आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा और आप खूब परिश्रम करेंगे। यहीं से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। यदि आप सूझ बुझ से काम लेते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप व्यापारी हैं और कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपको इससे बचना होगा। हो सकता है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिले। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप आलस से परेशान रहेंगे। अगर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके मेहनत करेंगे तो आप सारी बाधाओं को पार कर सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
करियर के लिहाज से यह साल आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप मेहनत करेंगे और समय के साथ आपको इसका उचित फल भी मिलेगा। साल के आरंभ में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत के अनुसार आपको परिणाम नहीं मिल पा रहा है। हो सकता है आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट ना रहें। व्यापारियों के लिए यह साल बढ़िया रहने के आसार हैं, हालांकि इस अवधि में आपको कुछ जोखिम उठाने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। टेक्निकल क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
साल 2020 करियर के लिहाज से आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आप कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं जिन्हें पूरा करने के लिए आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुलमिलाकर इस वर्ष आप अच्छी तरक्की करेंगे। व्यापारियों को भी लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे, साथ ही आपका कारोबार और आगे बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी हर इच्छा पूरी होगी। विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला है। साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन मध्य से लेकर अंत तक आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों का करियर इस वर्ष धीमी गति से ही सही लेकिन आगे बढ़ेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। इस साल आपको काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि बीच बीच में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम ना मिलने से कुछ निराशा हो सकती है लेकिन आप अपने मजबूत आत्मविश्वास और हिम्मत के बल पर आगे बढ़ते रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस इस अवधि में अपने निर्णय सोच समझकर ही लेने में आपकी भलाई है। व्यापार में जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परीक्षा में आप काफी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
करियर के मामले में यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा आप अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लें। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें। दफ्तर में आपको कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप नौकरी छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत सूझ बूझ से काम लेना होगा। नए व्यापार में निवेश करने से आपको बचना होगा, नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल अनुकूल नहीं है। आपकी शिक्षा में कई बाधाएं आ सकती हैं।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस वर्ष आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे, उतने अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। आपके निर्णय सही साबित होंगे और उसका पूरा फायदा भी आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपके वरिष्ठ भी आपके काम से ज्यादातर संतुष्ट रहेंगे। इस वर्ष आपकी आमदनी मे इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के लिए यह साल बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े मुनाफे मिल सकते हैं। इस साल आपको अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इंजीनियरिंग और कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही शुभ है।



Click it and Unblock the Notifications
