Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chinese Yearly Horoscope: साल 2021 इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
का उदय पांचवी सदी में हान वंश के शासन के दौरान हुआ था। हान वंश के राजा चिन शी हुआंग ने चीनी कैलेंडर का निर्माण किया था। यह कैलेंडर चंद्र की गणना पर आधारित है।
साल 2020 "दि इयर ऑफ दि मेटल रैट" का था और साल 2021 "दी ईयर ऑफ मेटल ऑक्स" का है।
साल 2020 में मेटल रैट वर्ष 04 फरवरी, 2020 से प्रारंभ हुआ था, जिसका अंत 25 जनवरी 2021 को होगा। "दी ईयर ऑफ मेटल ऑक्स" का आरंभ 12 फरवरी 2021 से होगा और इसकी समाप्ति 31 जनवरी, 2022 को होगी।
आइए देखते हैं "दी ईयर ऑफ मेटल ऑक्स" (बैल) सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

चूहा (Rat)
(जन्म का वर्ष 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032): आर्थिक मोर्चे पर इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातक ज्यादा मेहनती नहीं होते हैं इसलिए कई बार इनका बनता हुआ काम बिगड़ जाता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालांकि इस वर्ष आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं।

बैल/गाय (Ox/Cow)
(जन्म का वर्ष 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033): यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस साल आप अपनी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा आप स्वयं को चिंतामुक्त भी पाएंगे। आपको लगभग हर प्रयास में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियों में वृद्धि होगी और इस वर्ष आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बाघ (Tiger)
(जन्म का वर्ष 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034): आपके लिए साल 2021 कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा, विशेष रूप से कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। इस वर्ष आपके महत्वपूर्ण कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

खरगोश (Rabbit)
(जन्म का वर्ष 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035): इस वर्ष आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे आपको उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव भी आ सकते हैं। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलने का प्रयास करें। इस वर्ष आप अपनी सेहत को लेकर अधिकांश समय परेशान रहेंगे।

ड्रैगन (Dragon)
(जन्म का वर्ष 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036): साल 2021 आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा इसलिए परिश्रम करने में आप पीछे न हटें। इस वर्ष आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

साँप (Snake)
(जन्म का वर्ष 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037): इस राशि के जातकों के लिए साल 2021 कुछ कम अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आलस्य और सुस्ती के कारण काम पर आप ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। साल के मध्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा आपके अनियंत्रित क्रोध की वजह से कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ेगा।

घोड़ा (Horse)
(जन्म का वर्ष 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038): यह वर्ष आपके लिए औसत रहने वाला है। इस वर्ष आपको जीवन के कुछ क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराश लगेगी। इस अवधि में आपके निजी जीवन में काफी उथल पुथल रहने वाली है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा मिलेगा लेकिन नौकरी करने वाले जातकों के प्रयास विफल हो सकते हैं।

भेड़ (Sheep)
(जन्म का वर्ष 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027, 2039): पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कई प्रयासों के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आएगा। बेहतर होगा आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लें। व्यापारी यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह वर्ष कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।

बंदर (Monkey)
(जन्म का वर्ष 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040): यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी।

मुर्गा (Rooster)
जन्म का वर्ष (1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041): आपके लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी मेहनत, हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं व्यापारियों के कारोबार में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।

कुत्ता (Dog)
(जन्म का वर्ष 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042): यह वर्ष आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। हो सकता है वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से नाखुश रहें और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। साल के अंत में पैसों से जुड़ी समस्या आ सकती है।

सूअर (Pig)
जन्म का वर्ष (1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043): कामकाज के मोर्चे पर यह वर्ष आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा। इस अवधि में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं लेकिन आपकी लापरवाही के कारण आप उन अवसरों को खो बैठेंगे। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
