For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 नवंबर राशिफल: इन पांच राशियों के दांपत्‍य जीवन में बनी रहेगी मधुरता, जानें क्‍या कहते हैं आज आपके

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आपको आपके व्यक्तिगत, आर्थिक, वैवाहिक, नौकरी या व्यवसाय से सम्बंधित सभी जानकारियां मिलेगी। तो आइए जानते है बदलते हुए ग्रहों की चाल का आज आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा या नकारात्मक।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको बोलते समय शब्‍दों का सही चयन करने की जरुरत हैं। आवेश में आकर कही हुई बात की वज‍ह से व्‍यर्थ में ही किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। अचानक खर्चों में वृद्धि संभव हैं। हो सकता हैं घर की मरम्मत का काम करवाना पड़े। इसके अलावा अतिर‍िक्‍त खर्चा भी आ सकता हैजिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका दिन व्यर्थ हो जाएगा। दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की ज़रुरत है अपने सहकर्मियों की बुराइयां और उनकी गलतियां निकालने से आपको बचना होगा नहीं तो आज कोई विवाद खड़ा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आज किसी धारदार वस्तु का प्रयोग करते हुए आपको सावधान रहना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में आज कोई समस्या आ सकती हैं। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता हैं उनसे किया हुआ कोई वादा आप पूरा ना कर पाएं जिसके कारण वे आपसे नाराज रहें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन खास रहेगा आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आज किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन होने से माहौल काफी गर्म हो जाएगा। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। संतान पक्ष से कुछ कष्ट मिलने की संभावना हैं। उनके किसी भी गैर जरूरी मांग को पूरा करने से बचें बल्कि इस समय आपको उनका सही मार्गदर्शन करने की जरूरत हैं। पैसों की बात करें तो उधार लेने और देने दोनों से बचें। निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा हैं। इसके अलावा आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। इससे आपका बड़ा फायदा हो सकता हैं। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और कामकाज में भी आपका मन लगेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया आर्डर मिल सकता हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। साथ ही आज आप दोनों मिलकर घरेलू मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें कोई अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता हैं। आज अचानक आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1: 30 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज उम्‍मीद के अनुसार धन नहीं मिलने से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। इसकी वजह से आपके कई काम आज रुक सकते हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। यदि आज चीज़ें आपके पक्ष में नहीं हैं तो हो सकता हैं कल का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो। खराब स्वास्थ की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में भी दिक्कत महसूस होगी। मुमकिन हैं इससे आपको कुछ झुंझलाहट भी महसूस हो। घर में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं हैं। बेहतर होगा आप मामले को गंभीरता से लें नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। वैवाहिक जीवन आज सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बात हो सकती हैं मुमकिन हैं आपके रिश्ते को आपके परिजनों की मंजूरी मिल जाए। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ आने वाले सुन्दर भविष्य का सपना संजोएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक यात्रा करने से आप थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। साथ ही ताली भूनी चीज़ों से परहेज करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा हैं। आज पैसों को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। जीवनसाथी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से प्यार का जज़्बा ठंडा पड़ सकता हैं। हो सकता हैं आज आप दोनों के बीच कुछ बहसबाजी भी हो। अगर आप चाहे तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आपको बस अपनी ओर से ठीक से बर्ताव करने की जरूरत हैं ।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा। आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी और आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता हैं। आपकी काबिलियत देखकर हो सकता हैं आज आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौपें। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना जुला हो सकता हैं। काफी समय से आप अपने काम में काफी व्यस्त चल रहे थे लेकिन आज आपको अपने लिए भी समय मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप मौज मस्ती और खरीदारी पर खूब धन खर्च कर सकतें है लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपने आकर्षक व्यक्तित्व के चलते कुछ नए दोस्त मिलेंगे साथ ही आज आप लोगों से अपने लिए वो तारीफ सुनेंगे जो आप हमेशा से सुनना चाहते थे। पैसों के मामले आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा हैं । व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना हैं। आप बस इसी तरह से अपने फैसले सोच समझकर लेते रहे जल्दी ही ऊंचाइयों पर पहुँचने का आपका सपना पूरा जो जाएगा। अपने जरूरी कामों को निपटाने के लिए दिन अच्छा हैं इसलिए इन्हें और न टालें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आप दोनों के बीच प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव देखने को मिलेग। अगर बात आपके प्रेम जीवन की करें के बीच मनमुटाव हो सकता हैं। बेहतर होगा आप बात को प्यार से संभालने की कोशिश करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय:सुबह 11: 45 से शाम 6: 30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन आपको हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाने की जरूरत हैं। विशेष रूप से दूसरों के मामले में बोलने से पहले आज अच्छे से सोच विचार के लें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकतें है। हो सकता हैं आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जाए जिससे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी पुरानी सभी बातों को भूलकर मुश्किल वक़्त में आपके साथ खड़े रहेंगे। कामकाज की बात करें तो संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से काम करें। दफ्तर में काम का बोझ आपको परेशान कर सकता हैं यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा हैं। लम्बे समय से आप अपने अधूरे कार्यों को टालते आ रहे हैं। देर शाम आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना हैं। आज किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 3: 30 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घरेलू मोर्चे पर आज कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त न होने से मन खिन्न रहेगा। हो सकता हैं आपका लापरवाह रवैया परिजनों की नाराजगी का वजह हो ऐसे में आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत हैं। कामकाज के मोर्चे पर बेहतर परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको और अधिक परिश्रम करने की जरूरत हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का कोई अवसर मिल सकता हैं। मुमकिन हैं आप अपने अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे के लिए जाएं इससे आप काफी आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें क्योंकि आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता हैं जो आर्थिक तौर पर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज जीवनसाथी की सेहत का अधिक रखने की जरूरत हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियों को सुलझाने के लिए आज का दिन उत्तम हैं। आज आपको अकेले किसी फैसले को लेने में असमर्थता महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले अपनों से राय विचार जरूर कर लें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप और आपका जीवनसाथी कुछ अच्छे पल साथ में बिताएंगे। आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। हो सकता हैं आज दफ्तर में आपको सम्मानित भी किया जाए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखेंगे तो आपका प्रेमी/प्रेमिका के साथ चल रही अनबन समाप्त हो सकती हैं। हो सकता है शाम के समय आपको कोई ऐसी खबर के बारे में मालूम चलें जिसके चलते आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत हैं खासतौर पर जब-जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज माहौल कुछ बेहतर रहेगा और आपके अधूरे कार्य भी पूरे हो जाएंगे। अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें इससे आपका ही फायदा होगा। आज आप खुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुफ्त उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि आप अपने से बड़ों की सलाह अनुसार चलेंगे तो आपको अपनी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें, आज आपको चोट लग सकती हैं। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप अपना पुराना कोई कर्ज चुका पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण आज आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने ना दें अन्यथा आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से परेशान रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता हैं। बेहतर होगा आप सोच समझ कर खर्च करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपका काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। हो सकता हैं आज आपको अपने वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़े। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 07 November 2019 Thursday

What does your Thursday , November 7, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 17:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion