Latest Updates
-
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट -
4 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल -
किन लोगों को भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए साइकिल, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान -
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
1 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वाले अपनी वाणी पर रखें आज नियंत्रण
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद गहरे होने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है लेकिन व्यर्थ की बातों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। दफ्तर में चालाक प्रवृत्ति के सहकर्मियों से बचकर रहें। मुमकिन है वे आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज अपनी योजनाओं में सफलता मिलने से बड़ा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आज पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाएगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज किसी मौसमी बीमारी से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। मन शांत रहेगा और आपके स्वभाव में भी विनम्रता रहेगी। आज आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो अहंकार का त्याग करना होगा। जीवनसाथी पर किसी तरह का दबाव बनाने से भी आपको बचना होगा। रोमांटिक लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको महसूस होगा कि आप दोनों एक दूसरे के लिए कितने परफेक्ट हैं। आर्थिक मोर्चे पर भी आज आप सफल रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। आज आप आर्थिक नुकसान, शारीरिक समस्या आदि से परेशान रहेंगे। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कुछ समय से आप बचत करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं जिसका प्रभाव आपके बजट पर भी पड़ रहा रहा है। दांपत्य जीवन में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से आप दोनों ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन अपने रिश्ते को सुधारने की आपकी कोशिश धीरे धीरे रंग ला रही है। दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रह सकता है। आज आपके बॉस सभी कर्मियों से काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं और उनका मिजाज भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा लेकिन कुछ समय आपको अपने परिवार को भी देना चाहिए। इससे केवल उन्हें ही खुशी नहीं मिलेगी बल्कि आपका भी तनाव काफी हद तक कम होगा। बच्चों के साथ आपका दिन मजेदार गुजरेगा। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और खुशियां रहेंगी। अपने पार्टनर के साथ आपका आज का दिन काफी मनोरंजक रहेगा। आप महसूस करेंगे कि एक दूसरे को आप कितनी भली भांति समझते हैं। शादीशुदा जोड़ों का दिन भी शांति में गुजरेगा। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके इरादे और आत्मविश्वास दोनों ही बुलंद रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे भविष्य में उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर रहें। सेहत अच्छी रहने से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ पुराने सारे गिले शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगी। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको यात्रा पर अनावश्यक खर्च करने से बचना होगा। पैसों के मामले में आपको जोश से नहीं होश से काम लेने की जरूरत है। आपके कामकाज की बात करें तो आपके लिए बेहतर होगा कि दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामले में पड़ कर आप अपना समय और ऊर्जा नष्ट ना करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज आप सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लंबे समय के बाद आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने के कारण आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। शादीशुदा जातकों के बीच का भी प्यार गहरा होता नजर आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। खर्च तो बढ़ेगा लेकिन पैसों की तंगी नहीं आएगी। वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप नकारात्मक भावों से घिरे रहेंगे। बेहतर होगा कि आप पुरानी सारी बुरी यादों को भूलकर एक नयी शुरुआत करें। पैसों की तंगी के कारण मन परेशान रहेगा। आप अपने कर्जों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से कुछ अनबन रह सकती है। मानसिक तनाव के कारण आज आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आपको धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। आज लोग आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहने में आपकी भलाई है। अगर आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो गलत शब्दों का प्रयोग ना ही करें तो अच्छा होगा, नहीं तो बात बहुत बिगड़ सकती है और आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। आपको ऐसी जगह नौकरी मिल सकती है जहां से आपको बहुत कम उम्मीद थी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांस के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप दोनों घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। प्रेमी जोड़ों की भी डेट आज मजेदार होने वाली है। आज माता पिता की सहायता से घर परिवार से जुड़ा कोई मामला निपट जाएगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। इस पर बड़ा खर्चा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे, उतनी शीघ्रता से आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सभी मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य में गड़बड़ी आज आपका दिन और कठिन बना देगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है लेकिन आज आप अपनी ही उलझनों में उलझे रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप दबाव महसूस करेंगे। साथ ही परिजनों से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने से आपको कुछ निराशा हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज दोस्तों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से में कोई ऐसी वैसी हरकत ना करें जिससे परिस्थिति को संभालना मुश्किल हो जाए। कामकाज में आज आपका कुछ खास मन नहीं लगेगा। दफ्तर में यदि आप अपना काम व्यवहारिक ढंग से निपटाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार को लेकर आज कोई निर्णय ना लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। अपने कार्यस्थल पर आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ ठीक से बर्ताव करें। आज ध्यानपूर्वक अपने सभी कार्य निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन कुछ खास लाभदायक नहीं है। आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में काफी व्यस्त रहेंगे। आपका ढ़ेर सारा धन भी खर्च होने की संभावना है। माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज उनके साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज उनका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत के मामले में आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा बोरियत भरा रहेगा। आप दोनों अपने अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिससे एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका ज्यादा नहीं मिल पाएगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा विवादास्पद रहेगा। पार्टनर पर आपका कम होता भरोसा आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा रहा है। यदि आप असमंजस की स्थिति में हैं तो बात हाथ से निकलने से पहले अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आज थकान के साथ सुस्ती भी महसूस होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जल्दबाजी और लापरवाही आज आपका भारी नुकसान करा सकती है इसलिए आज आपको संभलकर रहना होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज अधिक खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इस समय आपको बचत पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज कलेश रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में तालमेल की कमी घर में वाद विवाद करा सकती है। भाइयों के साथ किसी मुद्दे पर बहसबाजी हो सकती है। आज जीवनसाथी की ओर से भी उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपको निराशा होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से आपका तनाव भी बढ़ेगा। आज मन अशांत रहेगा और आप अकेलापन महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications