1 फरवरी राशिफल: इस माह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में यदि आप अपने बॉस से कोई महत्वपूर्ण चर्चा करने वाले हैं तो खुलकर और स्पष्टता से अपना पक्ष रखें ताकि आपकी बात को सही तरीके से समझा जा सके। अगर आप व्यापार करते हैं तो रुके हुए कार्यों को लेकर आपकी चिंता आज काफी हद तक कम हो सकती है। आप इसी तरह से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप फालतू की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के विरुद्ध कोई काम न करें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक परेशानियों के कारण मन विचलित रहेगा। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करें। अपने हर काम को ध्यानपूर्वक और ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आप सभी के साथ हंसी मजाक और सकारात्मक बातें करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब अच्छा होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज का बोझ कुछ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज समय पर ही आपके सारे काम पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आपको समझना होगा सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बोझ न समझें बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करें। इस समय आपके अपनों को आपकी बेहद जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहसबाजी करने से बचें अन्यथा इससे आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको थकान ज्यादा रहेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को आज कोई बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का जोश और उत्साह देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। इसका फल आपको पदोन्नति के रूप में जल्द ही मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन उचित रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी काम को करने में आप जल्दबाजी न करें। शांत दिमाग से अपने सभी काम करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। यदि किसी वजह से वे पढ़ाई में पीछे रह गए हैं तो आपको उनकी मदद करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो आपको आलस्य करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। दूसरों के मामले में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए ही कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आज मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको पूजा पाठ पर ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए, निश्चित रूप से आपको शांति मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियों और ऊर्जा की कमी के कारण आज आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के लोगों से संभल कर रहें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अचानक पुराने मुद्दे उभरने से घर में तनाव संभव है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप क्रोध करने से बचें और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

फैशन से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साथ ही आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा वक्त बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी उपलब्धियों पर भी गर्व महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज कठिन से कठिन कार्यों को भी आप बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से काफी संतुष्ट रहेंगे। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन बहुत ही यादगार रहेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आपकी मुलाकात आपके सपनों के साथी से हो जाए। कामकाज की बात करें तो बैंक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा जिसके कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर पैसों को लेकर व्यापारियों की चिंता आज कुछ बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आप घरेलू सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आपको गंभीरता से सोचने की जरूरत है। आप सूझबूझ से काम लें आपको अपने कार्य बनते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना किसी से सलाह लिए न ही लें तो अच्छा होगा। ऐसे मामले में जल्दबाजी करना ठीक नहीं होता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपकी आपसी समझ और प्रेम में इजाफा होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो काम में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपकी किसी गलती के कारण वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद नाराज रहेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़े हुए कार्य बनने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको आर्थिक लाभ होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपके अपनों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों का दिन तनाव में गुजरेगा। जीवनसाथी के उग्र स्वभाव के कारण आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। अगर आप समझदारी दिखाएंगे तो बात को बढ़ने से रोका जा सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Monday, February 1, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion