Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
1 जनवरी राशिफल: नए साल का हुआ आगाज, जानें कैसे रहेगा आपका आज का दिन
नए साल की शुरुआत सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी? आइए जानते हैं आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज काम का बोझ भी अधिक रह सकता है। इस समय छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप सारा तनाव भूलकर अपना ध्यान काम पर लगाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आप काफी बोझिल और उदास महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मांसपेशियों और नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप स्वयं पर भी ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आपके बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप खुद को शांत रखकर परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इसके अलावा आज घर में धन संबंधित विवाद भी हो सकता है। विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पैसों की बात करें तो आज कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचने की कोशिश करें अन्यथा वित्तीय नुकसान होने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 5:50 से दोपहर 2:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक और निर्धारित समय पर पूरा कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपकी बड़ी तरक्की तय है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप परिजनों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप रोजाना ध्यान करते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। आप काफी अकेला महसूस करेंगे। जरूरत के समय अपनों का सहयोग न मिलने से आपको बहुत निराशा होगी। अगर आपके किसी फैसले से परिजन सहमत नहीं हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। धीरे धीरे परिस्थिति में अपने आप ही सुधार आएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन अपनी आमदनी बढ़ाने का आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो अपने वरिष्ठों के सामने मजबूत छवि बनाने के लिए आपको अपने रचनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहतमंद रहने के लिए आपको कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। इससे आपका स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके कामकाज और निजी जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। अपनी नीरस जिंदगी में खुशियों के रंग भरने के लिए आपको अपने स्वभाव और सोच में परिवर्तन लाना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचें और सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ अपने बिगड़े हुए संबंध सुधारने की आज आप पूरी कोशिश करेंगे। इसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। पैसों की स्थिति आज सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको बड़ा वित्तीय फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आपके वरिष्ठों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। व्यापारियों को कोई नयी डील करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि चुनौतियों के बावजूद भी आप खुद को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन आज आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रहेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आएगा। आपके किसी महत्वपूर्ण संपर्क से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो घर में बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपके पिताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। यदि आप सीमेंट और बालू का काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ उलझने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। छोटे मोटे खर्चे संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज उनकी ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो पूजा पाठ में अधिक ध्यान लगाएं। अच्छी और सकारात्मक बातें सोचें, इससे आपको काफी शांति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। आज आप किसी कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर लेंगे। इससे कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। इससे जुड़ा फायदा जल्द ही आपको मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह की बहसबाजी से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। साथ ही आपके बॉस भी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा और इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट करेंगे। व्यापारियों को उचित लाभ होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप सोच समझकर ही खर्च करें। आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप दृढ़ निश्चय और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे और इन चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। व्यापारियों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की बात करें तो धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। बेहतर होगा कि आप अपनी आमदनी और खर्च में तालमेल बनाकर चलें। घर का वातावरण आनंदित रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इससे आपका तनाव कम होगा और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान अधिक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। यदि आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज सोच समझकर ही अपने फैसले लें। यदि आप अपना व्यापार साझेदारी में करते हैं तो अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे लेकिन रिश्तों में प्यार और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











