Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि'
1 जुलाई राशिफल: जानें इस माह का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
अपने दिन भर की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं आज क्या है आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। व्यापार करते हैं तो आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जिसका अच्छा लाभ आपको जल्द ही मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में छोटा मोटा तनाव संभव है। हालांकि आप जल्द ही परिस्थिति को संभाल लेंगे जिससे आपके घर की शांति भंग होने से बच जाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए अपनी अटकी हुई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आप सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लेंगे तो अपना कारोबार आगे बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आपको अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी जिसका असर आपके निजी और पेशेवर जीवन पर देखने को मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज मन लगाकर आप अपने सभी काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में भी सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज समय पर आपका कोई बड़ा ऑर्डर पूरा हो जाएगा। आपका तनाव कम होगा और इसका फायदा भी जल्द ही आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज का दिन परिजनों के साथ बहुत ही आनंद में बीतेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के बेहतरीन दिनों में से एक होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा संभव है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको एक साक्षात्कार देकर आराम से नहीं बैठ जाना चाहिए। अपने सपनों की नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। यदि पैसों को लेकर समस्या आ रही है तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी इस परेशानी का अंत होगा। घर का माहौल आज कुछ बिगड़ सकता है। आपके बड़े बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ चल रही है किसी समस्या का भी अंत होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय बाद आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। यदि आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत होगा। आप बस इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें और जमकर मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज छोटे-मोटे कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सभी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेहनत कराने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार, आज आप बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि आपको अपना हर काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा देर तक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है। आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों को अपने खराब प्रदर्शन के कारण वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम के प्रति गंभीर रहें। वहीं व्यापारियों का कारोबार मंदा रहने से आपको आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप अपने परिजनों से चल रहे वैचारिक मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। वे आपके पक्ष को समझेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से चीजें आसान हो जाएंगी। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गैस, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान संभव है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी और एक बार फिर आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आपके प्रति जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। यदि घर के किसी सदस्य की तबियत को लेकर आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ समय से यदि आपके पेशेवर और निजी जीवन में परेशानियां चल रही थीं तो आज उनके दूर होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे जिससे एक बार फिर रिश्तों में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसका बुरा असर आपके संबंधों पर पड़े। काम की बात करें तो यदि आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी बदलने का फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप जो कर रहे हैं अभी उस पर ही ध्यान दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। लंबे समय बाद आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इस मौके का भरपूर लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप ढेर सारी बातें करेंगे। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी नई डील को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके प्रयास जल्द ही आपको अच्छे फल देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में काफी समय से लंबित कार्यों को आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने साझेदार की राय जरूर लें। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। माता पिता आपसे बेहद संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप ऐशो आराम की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपके गलत शब्द आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहने से आज आप हर काम काफी तेजी से पूरे कर पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज मन कुछ बेचैन रहेगा और आप काफी उदास रहेंगे। पारिवारिक जीवन में बढ़ता कलह आपकी मानसिक शांति को भंग कर देगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप पूरी हिम्मत से इन कठिन परिस्थितियों का सामना करें। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप काम को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है। हालांकि आपके बीच कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 7:45 से बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











