For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 जुलाई राशिफल: पैसों के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर की ओर से आपको अच्छा तोहफा मिल सकता है। कामकाज की बात करे तो दफ्तर में आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं हैं। अगर संभव हो तो आज यात्रा करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: दोपहर 3:20 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने की आपनी आदत को बदलने का प्रयास करें अन्यथा इससे आप हमेशा दुखी रहेंगे और इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। आज आपके पिता का मूड काफी खराब रहेगा। आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके काम में रफ़्तार आएगी। आज आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का दिन हैं। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप मानसिक रूप से बहुत अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई नज़र आ रही हैं। आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका कोई प्रयास विफल हो गया है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब कुछ अच्छा ही होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को बढ़ा देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय न बिता पाएं। पैसों को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। लम्बे संघर्ष के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आज आपको मनचाही नौकरी मिल जाए। जीवनसाथी के साथ गलफहमियों की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। एक दूसरे के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। सेहत को लेकर आज आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। भागदौड़ और अधिक परिश्रम के कारण आपको काफी कमजोरी महसूस होगी। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें अन्यथा आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। घर का वातावरण आज शांत रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की समझदारी से आज आप कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझा पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें तो बेहतर होगा। मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा। बेवजह के टकराव से बचें और अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आएं। रोमांटिक लाइफ में आज तनाव रहेगा। आपके बीच की आज अनबन बढ़ सकती है। आप ज्यादा उग्र न हो और शांति बनाए रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो। दफ्तर में आपकी रचनात्मक प्रतिभा को काफी सराहना मिलेगी और आपके वरिष्ठ भी आपसे काफी प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे और सभी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जहां तक बात पैसों की है तो आर्थिक मामले में आप अपने फैसले खुद ही लें। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा। अगर आप नया कारोबार या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। दफ्तर में आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी का अंत हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देख आस पास के लोग काफी प्रभावित होंगे। इतना ही नहीं आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अगर आप अपने जीवनसाथी को तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके पार्टनर का गुस्सैल स्वभाव आप के बीच मनमुटाव की वजह बन सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के स आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय को सैर सपाटे के लिए भी ले जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। अचानक कोई विवादित मुद्दा उभर सकता है जिससे परिजनों के बीच विवाद संभव है। पैसों की बात करें तो आज आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा पैसे न खर्च करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। वहीं व्यापारियों को आज यात्रा करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने किसी महत्वपूर्ण अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। परिजनों के बीच एकता देखने को मिलेगी। आज विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगे। आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। आप ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। हो सकता है आज आप मौज मस्ती पर भी कुछ धन खर्च करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप आपके पैतृक व्यापार से जुड़े है तो आज सोच समझकर कोई भी फैसला लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज आप संभलकर रहें। लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपने बढ़ते हुए खर्चों लगाम लगाने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आपके आक्रामक स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आपका ऐसा रवैया उन्हें काफी दुखी कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है तो आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। आपको समझना होगा कि ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 1 July 2021 Thursday

What does your Thursday July 1, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 18:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion