Latest Updates
-
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई
1 जून राशिफल: इस माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी
आज किन राशियों को मिलेगी अपार सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि चुनौतियों के बावजूद भी आप खुद को संभालने की भरपूर कोशिश करेंगे। आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन आज आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रहेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आएगा। आपके किसी महत्वपूर्ण संपर्क से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़ों की सलाह पर गौर करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आपके पिताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या फिर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मुनाफा मिलने की संभावना है। यदि आप अपना व्यापार साझेदारी में करते हैं तो अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे लेकिन रिश्तों में प्यार और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप दृढ़ निश्चय और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे और इन चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। व्यापारियों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की बात करें तो धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी आमदनी और खर्च में तालमेल बनाकर चलें। घर का वातावरण आनंदित रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इससे आपका तनाव कम होगा और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। वहीं दूसरी और जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान अधिक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। दिमाग में उथल-पुथल रहने के कारण काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज काम का बोझ भी अधिक रह सकता है। इस समय छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बेहतर होगा कि आप सारा तनाव भूलकर अपना ध्यान काम पर लगाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप योजना के अनुसार खर्च करेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। बेहतर होगा कि आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आप काफी बोझिल और उदास महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। यदि आप सीमेंट और बालू का काम करते हैं तो हाल में हुए नुकसान की भरपाई करने का मौका आपको मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ उलझने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। छोटे मोटे खर्चे संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज उनकी ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो पूजा पाठ में अधिक ध्यान लगाएं। अच्छी और सकारात्मक बातें सोचें, इससे आपको काफी शांति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। आज आप किसी कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर लें। इससे कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। इससे जुड़ा फायदा जल्द ही आपको मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। अच्छा यही होगा कि आप उनकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करें। बेवजह की बहसबाजी से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे जिससे आपको काफी राहत महसूस होगी। आपके बॉस भी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। उनका सानिध्य आपको प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा और इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट करेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक जाएगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप सोच समझकर ही खर्च करें। आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मांसपेशियों और नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आज आपको जीवनसाथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप खुद को शांत रखकर परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। आज घर में धन संबंधित विवाद भी हो सकता है। विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों की बात करें तो आज कोई भी आर्थिक लेन देन करने से बचने की कोशिश करें अन्यथा वित्तीय नुकसान होने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस काम को पूरा करने के लिए आप जी जान से मेहनत कर रहे थे आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अच्छा खासा वित्तीय फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आपके वरिष्ठों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। विषम परिस्थिति में भी आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक और निर्धारित समय पर पूरा कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। आज आप परिजनों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के संबंध अच्छा रहेगा। आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप रोजाना ध्यान करते हैं तो इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहतमंद रहने के लिए आपको कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें इससे आपका स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके कामकाज और निजी जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। अपनी नीरस जिंदगी में खुशियों के रंग भरने के लिए आपको अपने स्वभाव और सोच में परिवर्तन लाना होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचें और सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ अपने बिगड़े हुए संबंध सुधारने की आज आप पूरी कोशिश करेंगे। इसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। माता पिता का स्नेह मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। पैसों की स्थिति आज सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। आप काफी अकेला महसूस करेंगे। जरूरत के समय अपनों का सहयोग न मिलने से आपको बहुत निराशा होगी। अगर आपके किसी फैसले से परिजन सहमत नहीं हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। धीरे धीरे परिस्थिति में अपने आप ही सुधार आएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन अपनी आमदनी बढ़ाने का आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो अपने वरिष्ठों के सामने मजबूत छवि बनाने के लिए आपको अपने रचनात्मक विचारों का सहारा लेना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications