Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
1 जून राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन है खास
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर हो सकता है। आप काफी तनाव में रहेंगे और उच्च अधिकारियों का भी दबाव आप पर अधिक रहेगा। मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। घर में अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। आज आपके घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। मुमकिन है घर पर ही आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करें। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। व्यापारियों को बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें और सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि आज आपको कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिलता है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शौक मोज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान बढ़ सकती है और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आज कामकाज के सिलसिले में आपको छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। फुटकर व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप के कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पुराने किसी रोग से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो उसे खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार से बचें। व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वाद विवाद बढ़ने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रिश्तों में आई दूरियां आज खत्म हो सकती हैं और अपनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। बॉस के द्वारा मिली हुई तारीफ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। हालांकि आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपना प्रदर्शन अच्छा रखने की जरूरत है। आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय भी मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। आपको अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अचानक मीटिंग हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपकी चर्चा होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और किसी को भी शिकायत का मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी कीमती वस्तुओं की खरीददारी करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। शाम को अचानक कुछ दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। धारदार वस्तु और बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करें। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ज्यादा क्रोध और चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो जाएंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। बेवजह के वाद-विवाद से नुकसान आपका ही होगा। पिता के साथ ज्यादा तर्क वितर्क करने से बचें। पैसों के मामले में दिन अच्छा नहीं है। अगर आप शौक मौज पर खर्च करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपके हाथ से कोई बड़ा मौका निकल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आप का कुछ अधिक धन खर्च हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











