Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
1 मार्च राशिफल : वृश्चिक राशि वाले सेहत को लेकर न बरतें लापरवाही, जानें बाकी राशियों का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)
मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप काफी उलझे हुए रहेंगे और समझ नही पाएंगे कि अपनी परेशानियों से कैसे बाहर निकलें। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और धैर्य से काम लें। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस आपकी गलतियों को लेकर आप से नाराज हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपने काम पूरा फोकस करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप तोलमोल कर बात करें। यदि आप बिना सोचे समझे कुछ भी कहेंगे तो आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आपने कर्ज लिया है तो आपको धीरे धीरे उसे चुकाने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ समय से अगर आपका वैवाहिक जीवन खराब दौर से गुजर रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20)
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। साथ ही उनकी पसंद न नापसंद का भी ख्याल रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़ा निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। कड़े संघर्ष के बाद आज आप अच्छा खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, साथ ही आपके संपर्क का दायरा भी बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। खर्चे कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। दफ्तर में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपकी गलतियों का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। गुस्से या बहसबाजी की जगह अगर आप शांति से बात करेंगे तो अच्छा होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करने से आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करने की जरूरत है। इसके अलावा सहकर्मी और उच्च अधिकारियों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आज अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पैसों को लेकर आज बड़े भाई से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें और शांति से बात को संभालने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22)
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की नौकरीपेशा जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपके लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे साथ ही आपकी रुकी हुई सैलरी भी आपको मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को नज़रअंदाज न करें।
पैसों के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा। हाथ खोलकर खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको काम के साथ आराम भी करना चाहिए। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनानी चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर)
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आप मुश्किल में पड़ जाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी गति कुछ धीमी रहेगी। हो सकता है आपके कुछ कार्य अधूरे रह जाए। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपके बॉस आपको लेकर कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापारियों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का यही सही समय है। आप जमकर मेहनत करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती हैं। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत से करने की सलाह दी जाती है। अनाज का व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। वाद विवाद से आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अपना मूड अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान रहेगी। ऐसे में आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपकी यह थकान शारीरिक रूप से आपको कमजोर कर सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप छोटी सी यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। बॉस का सहयोग मिलेगा और वे आपको कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। घर की मरम्मत पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक



Click it and Unblock the Notifications











