For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 मई राशिफल: आज इस राशि के लोगों को रहना होगा सावधान

|

आज का दिन किन राशियों पर पड़ने वाला है भारी और किसकी मुश्किलें होंगी दूर, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। इससे आप जल्द से जल्द अपने कर्ज चुका सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ भी समय बिताकर आपकी बोरियत दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं ताकि आप दोनों का प्रेम और गहरा हो जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आज मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपका अड़ियल स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपको सभी के साथ बहुत ही नरमी से बर्ताव करने की जरूरत है। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ ठीक से बर्ताव करें अन्यथा आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। अगर आप शांत रहेंगे तो आने वाली समस्या से बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो अगर आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और आप काफी झुंझलाहट महसूस करेंगे। मन अशांत रहने से आपका किसी भी काम में ध्यान नहीं लगेगा। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उन पर किसी भी बात का दबाव डालें। इस समय उन्हें आपकी बेहद जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपकी रफ़्तार काफी धीमी रहेगी जिससे आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपको आर्थिक फायदा मिलने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आज आप काफी गर्मजोशी और उत्साह महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है। सेहत आपकी कुछ गड़बड़ रहेगी। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज चीजें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे, साथ ही वे आपकी कई सारी गलतियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी से आपकी कहासुनी होती भी है तो आप समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा विशेष रूप से आज बड़े भाई से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। पैसों की बात करें तो अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को नष्ट न करें बल्कि अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। ऐसे में आपको समय निकालकर अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप तरोताजा हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। मुमकिन है आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिले जिससे आपका कारोबार काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही आपके काम की चर्चा हर तरफ होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। आज उच्च अधिकारी आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपको अपनी लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा करेंगे जिससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आप मेहनत करते रहें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आपके बीच निकटता बढ़ेगी। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको खुशी का अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने पार्टनर से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरा नहीं कर पाएंगे जिस कारण उनका मूड काफी खराब रहेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आज आप कम प्रयास में अच्छा धन कमा पाएंगे। आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने से आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी न हिचकिचाएं और खुलकर अपने दिल की बात कहें। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। साथ ही आपके सहकर्मी भी आज आपकी खूब तारीफ करेंगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी किसी बात से आज आपकी माता नाराज हो सकती हैं। मुमकिन है उन्हें समझाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। अगर आप डॉयबिटीज के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्रेम जीवन में नीरसता रहेगी। कई प्रयासों के बावजूद आज आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। इससे आपको काफी निराशा होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है साथ ही अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो आपके रास्ते में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिल ही जाएगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन आज आपके दिन को काफी कठिन बना देगी। अनावश्यक बहसबाजी करके आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप शांति बनाए रखें। आज किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आप अपने दोस्त का शुक्रिया जरूर अदा करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको पार्टनर से मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज आपके साथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। अपने खाली समय का सदुपयोग करें, बेवजह की बातों से दूर रहें ताकि अपने उज्जवल भविष्य के सपने को आप जल्द से जल्द पूरा कर सकें। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार होने की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। मुमकिन है आपके क्षेत्र से जुड़े और उच्च पद पर कार्यत लोगों से आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो। भविष्य में यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आप व्यापार करते हैं तो आज उलझा हुआ कोई व्यवसायिक मामला सुलझने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप अपने माता पिता के साथ आज कुछ जरूरी मुद्दों पर भी बातचीत कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की चुगली करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपको आर्थिक मदद की जरूरत है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। अगर आप समझदारी से अपनी आर्थिक योजनाएं बनाएंगे तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आप नौकरी करते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना बेहतरीन देने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आप सारी कड़वी बातें भूलकर अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। परिवार में शांति रहेगी और घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 1 May 2020 Friday

What does your Friday, May 1, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, April 30, 2020, 15:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion