For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा

|

आज का यह दिन कैसा रहेगा आपके लिए? क्या आज आपको मिलेगी ढेर सारी खुशियां या फिर आज आपका सामना होगा चुनौतियों से, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज भाई बहन आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। पिछले कुछ समय से आप अपनी माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित थे लेकिन आज उनकी सेहत में आपको बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह सब आपकी अच्छी देखभाल का नतीजा है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने किसी भी काम के लिए सहकर्मियों पर ना तो निर्भर रहें और ना ही उन पर भरोसा करें। बेहतर होगा आप अपना काम खुद ही निपटाएं और काम के मामले में सबसे थोड़ी दूरी बनाकर रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ बड़े खर्चे कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आज अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय विवादित मुद्दे ना ही उठाएं तो बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप घर की मरम्मत करवा सकते हैं या फिर घरेलू सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। आज बच्चों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। लंबे समय के बाद आप अपनी संतान के साथ काफी मजेदार वक़्त बिताएंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में आज नरमी आ सकती है। अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर अपने रिश्ते में फिर वही प्रेम और मिठास लाने का यही सही समय है, इस अवसर को हाथ से जाने ना दें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके पार्टनर आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से नौकरी करने वाले जातकों को इस समय अपने काम के प्रति जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:40 से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मुमकिन है वे आपकी किसी बात से सहमत ना हों। ऐसे में आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। आप मर्यादित रहकर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें। आपको समझना होगा कि रोज रोज के इन झगड़े झंझटों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। पैसों की कमी के कारण आज आपकी किसी योजना में बाधा आ सकती है लेकिन सही समय पर आपको किसी अपने से आर्थिक मदद मिल जाएगी इसलिए ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। माता पिता का स्वाथ्य एकदम उत्तम रहेगा। आज आपको उनके साथ भी कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी सहकर्मी से आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र ना हों वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज ज्यादा तनाव के कारण आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 5:15 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। मुमकिन है वे आपके लिए मुसीबत खड़ी करने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत के कारण आज जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। इस तरह पैसे उड़ाने से आपके भविष्य की योजनाओं पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा समय रहते आप इस बात को समझ जाएं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपकी माता से आपको लाभ मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि आज आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। बेवजह इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। सेहत की बात करें तो आपको नेत्रों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 10:05 से रात्रि 10:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी खासतौर पर व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लम्बे समय से अटके हुए किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है जिससे आपका अधूरा पड़ा काम पूरा होगा और आपको इससे बड़ा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आप महसूस करेंगे कि अपनों का साथ होना कितना जरूरी होता है। जीवनसाथी के साथ आज आप एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। आज आप बेवजह की चिंताओं से मुक्त रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आज आपको धन हानि होने की संभावना है। वित्तीय फैसले लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर किसी मीटिंग की तैयारी में लगे रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपने साझेदार के साथ तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। यदि इस समय आप साझेदारी तोड़ते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव रहेगा। परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप चाहकर भी अपनी बात घरवालों को नहीं समझा पाएंगे। बेहतर होगा आप सही समय का इंतजार करें। सेहत की बात करें तो आज सर्दी जुकाम से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:55 से दोपहर 2:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही सुस्ती और आलसपन से भी दूर रहें। यदि इस समय आपने लापरवाही की तो आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बना रहेगा। हालांकि आपके वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे इसलिए आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आज उनकी सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी गलतफहमियां दूर नहीं हो पाएंगी जिससे घर का माहौल भी कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की किस्मत बदल सकती है। यदि हाल ही में आपने किसी नई कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से घर में आज झगड़े झंझट हो सकते हैं। ऐसे में आप अपनी मानसिक शांति खो सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव भी आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप समझदारी दिखाएं अन्यथा आपका आज का दिन बेकार की बातों में ही चला जाएगा। पैसों की बात करें तो आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं जिसका आने वाले समय में आपको उचित परिणाम मिलेगा। आज आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। ज्यादा भागदौड़ के कारण आपको काफी थकान रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अपने प्रिय को तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़ों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप घरवालों से अपने रिश्ते के बारे में बात कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सभी का समर्थन मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो प्रॉपर्टी के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा अपने नए व्यापार के लिए आज आपको किसी करीबी से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। शाम को सगे संबंधियों से मिलनाजुलना हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज आपको निराशा हाथ लगेगी। आपके पार्टनर का उग्र स्वभाव आज आप दोनों के बीच बड़ा विवाद करा सकता है। हो सकता है गुस्से में वे आपसे कुछ ऐसा कह जाएं जिसकी आपको उम्मीद ना हो। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने काम में इतने व्यस्त रहेंगे कि जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। वरिष्ठ और सहकर्मी सभी सहयोगी रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च करने के मूड में रहेंगे। यदि आप ऐसा करते हैं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2:50 से रात्रि 9:18 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज कोई महत्वपूर्ण काम बनने की पूरी संभावना है जिससे आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को तारीफें और सम्मान मिलेगा। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक ही रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। इसके अलावा घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रोमांस के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को भी आज रोमांटिक मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आज माता पिता की सहायता से घर परिवार से जुड़ा कोई काम पूरा हो जाएगा। हालांकि इस पर खर्चा बड़ा हो सकता है लेकिन पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे आपको उतनी ही तारीफें मिलेगी। साथ ही आपकी प्रतिभा और भी निखरकर सबके सामने आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को विदेशी स्रोतों से मुनाफा मिल सकता है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सभी मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे। आज अचानक आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 1 November 2019 Friday

What does your Friday, November 1, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 17:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion