1 नवंबर राशिफल: माह की पहली तारीख इन राशियों के लिए होगी शुभ

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। दिमाग में उथल-पुथल रहने के कारण काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज काम का बोझ भी अधिक रह सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव या दबाव में काम न करें। अपनी सारी चिंता भूल कर अपना ध्यान काम पर लगाएं। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। बेवजह खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आप काफी बोझिल और उदास महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपका काम फर्नीचर से जुड़ा है तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल में कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप से गलती हुई है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार और टकराव से आपका नुकसान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रिय की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति होगी और आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप इससे मुक्त हो जाएंगे। अटके हए किसी कार्य को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। आपके बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती है। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप अपने बड़ों या गुरुजनों की मदद लें। सेहत के मामले दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। आज हल्का फुल्का भोजन करें। तरल पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज आप आराम पर अधिक ध्यान दें। इस समय आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। घर में छोटे मोटे तनाव संभव है लेकिन आप ज्यादा चिंता न करें, जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा। आप बस खुद पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। बेवजह किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आज अपने प्रिय के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराशा हो सकती है। आप खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है घर के कुछ लोगों का व्यवहार आपके प्रति ठीक न रहे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। आर्थिक लेन देन संभल कर करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचें। मुमकिन है आपको शर्मिंदा होना पड़े। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने व्यवसायिक निर्णय सावधानी से लेने होंगे। सेहत की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा क्रोध करने से बचें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आंख बंद करके जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। आज आपके साथ धोखा हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं ही लें, दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने का योग बन रहा है। हालांकि इस समय आपको वित्तिय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। माता पिता के साथ समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर हो सकता है आज भाई या बहन का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक न रहें। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन आपके लिए कुछ भारी है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि परेशानियों के बावजूद भी आप खुद को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन आज आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रहेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आएगा। आपके किसी पुराने और महत्वपूर्ण संपर्क से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़ों की सलाह पर गौर करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:05 से सुबह 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आपकी लंबी बातचीत होगी और आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप सूझ बूझ से काम लेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपने कोई प्रोफेशनल कोर्स किया है तो आज उसका लाभ आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो आज आप उन्हें बहुत मिस कर सकते हैं, खासतौर पर अपनी मां की याद आपको सताएगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा आपको कफ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बेवजह घर से निकलने से भी बचें। आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आप बिना सोचे समझे अपने खर्च करने की आदत को बदलें। इसके अलावा अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को साझेदारी में किए हुए किसी कार्य से अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परिजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप दृढ़ निश्चय और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे और चुनौतियों का सामना भी डट कर करेंगे। व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा। कानूनी दांव पेंच में आप फंस सकते हैं। पैसों की बात करें तो धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। बेहतर होगा कि आप आमदनी से अधिक खर्च न करें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इससे आपका तनाव कम होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान अधिक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो पूजा पाठ में अधिक ध्यान लगाएं। अच्छी और सकारात्मक बातें सोचें। इससे आपको काफी शांति मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। आज आप किसी कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकेंगे। इससे कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। इससे जुड़ा फायदा जल्द ही आपको मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। अच्छा यही होगा कि आप उनकी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करें। बेवजह की बहसबाजी से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आपको सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या फिर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज मुनाफा मिलने की संभावना है। यदि आप अपना व्यापार साझेदारी में करते हैं तो अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे लेकिन रिश्तों में प्यार और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion