1 अक्टूबर राशिफल: नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां भगवती की कृपा

आज किन चीजों से रहना होगा आपको सावधान और किन चीजों पर देना होगा अधिक ध्यान, यह सब जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़े हर छोटे बड़े सवालों के जवाब मिलेंगे तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। दफ्तर में किसी सहकर्मी से आपकी अनबन माहौल को बिगाड़ देगी। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। बेवजह का विवाद आपके दिन को बर्बाद कर सकता है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की बात करें तो बेवजह जीवनसाथी पर शक करना आपके रिश्ते को कमजोर कर रहा है। आपको समझना होगा मजबूत रिश्तों की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। दिन के दूसरे हिस्से में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। शारीरिक कमजोरी आपके काम को बाधित करेगी। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद ना रखें, नहीं तो आज आपको निराशा ही हाथ लगेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, परिणाम आपको उम्मीद के मुताबिक मिलने की पूरी संभावना है। आज आप अपनी सूझबुझ से अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में निश्चित तौर पर सुधार आएगा। आप मौज मस्ती पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में आपको मुश्किल आए। परिवार में सुख और शांति रहेगी और आपको परिजनों में एकता देखने को मिलेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज से जुड़ी कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज सुलझने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देख आस पास के लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा ना रखें, आज उनकी ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। वैसे निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता, आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। रोमांटिक लाइफ में भी आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर की तुनकमिजाजी आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, नहीं तो आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आज आप वाद विवाद से दूर रहें, विशेष रूप से दफ्तर में किसी से बहसबाजी या झगड़ा ना ही करें तो बेहतर होगा। इससे आपकी छवि नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आपके बॉस कोई कड़क रुख अपना सकते हैं। आज आपके किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। अगर आप चाहें तो बहुत ही शांति से मामले को सुलझा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। अगर आप टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो प्लेसमेंट प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से वही प्रेम और समर्थन मिलेगा जिसकी आपको हमेशा उम्मीद रहती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आपके खराब प्रदर्शन की वजह से वरिष्ठ आपसे काफी निराश रहेंगे। वरिष्ठों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी और बढ़ा देगी। अगर आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो ईमानदारी से मेहनत करें ना कि शॉर्टकट्स पर भरोसा करें। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए समय एकदम अनुकूल है। नए व्यापार में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय के बाद आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं हालांकि जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने से आपका काम थोड़ा आसान हो जाएगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 10:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। दफ्तर में आपके काम में तेजी आएगी और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और काम धंधे में भी बढ़ोतरी होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलने का योग है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका ध्यान भटक सकता है, पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आप परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम चाहते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। एकांत में पढ़ाई करें। एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज अधिक दबाव रहेगा। इससे थोड़ा तनाव और थकान महसूस हो सकता है लेकिन आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा जिससे आप फिर से ताजा और फुर्तीले हो जाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें और अपना पैसा किसी सुरक्षित जगह लगाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रति जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप दोनों एकदूसरे से बातचीत द्वारा अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें ताकि आप दोनों के बीच की दूरियां समाप्त हो जाए। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। अपने दिन को और भी यादगार बनाने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ आप किसी रोमांटिक स्थल पर सैर सपाटे हेतु जा सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक कलह खत्म होने के आसार हैं। परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज सभी के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी और आप तरोराजा महसूस करेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। आज उनका दोस्ताना स्वभाव आपको बहुत खुशी देगा। रोमांटिक लाइफ में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनके साथ जल्द ही आप प्यार के रंग में रंग सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आप अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले कुछ समय से घरेलू परेशानियों के कारण आप अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका डबल फायदा होने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपका नया रिश्ता शुरू हो सकता है और अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता आज टूट भी सकता है इसलिए परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने से हाल ही में हुए आपके नुकसान की भरपाई हो सकती है। आज आप निवेश की योजना भी बना सकते है। आपको अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है। इसके लिए रोजाना व्यायाम करना ना भूलें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिजनों से किसी बात पर असहमति होने से उनके साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको आराम से बैठकर उन्हें अपनी बात समझानी चाहिए। वाद विवाद से केवल आप घर की शांति भंग करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भी कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। आज आपका धन कुछ कार्यों में खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से दफ्तर में आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे या फिर आप किसी और के भरोसे थे लेकिन आज आपको अपने सभी काम समय पर निपटाने होंगे अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यावसायिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। ऐसे में आपको कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप सुस्त और उदास रहेंगे। आप बहुत ही अकेला महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिससे आप काफी बेचैन रहेंगे। ऐसे में आप खाली ना बैठें बल्कि घर से बाहर निकलें, दोस्तों से संपर्क करें और उनके साथ थोड़ा समय बिताएं। निश्चितरूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा होगा। इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज अनावश्यक खर्च के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके सामने एक अजीब सी स्थिति आकर खड़ी हो सकती है। वरिष्ठों के समक्ष आपको बहुत ही समझदारी और शांति से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion