For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 अक्टूबर राशिफल: इस माह का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा फलदायी

|

अपने आज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। इससे आपको अपने आर्थिक, पारिवारिक, वैवाहिक जीवन, नौकरी या व्यापार से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों से जुड़ी आपकी समस्या का आज अंत हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि इस समय आपको आर्थिक मामले में बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ दिनों से घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज परिजनों के बीच की अनबन खत्म होगी और आप अपनों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको दफ्तर में सम्मानित किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करें। आपके बीच मनमुटाव होने की आशंका है। माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी तरह देखभाल करें। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ नया करने के लिए बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें अन्यथा घाटा हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में महिला सहयोगियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े फायदे के लिए आपको कुछ नई योजनाएं बनानी होगी। इसके अलावा आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है। पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्तों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। खानपान में गड़बड़ी और व्यवस्थित दिनचर्या के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप कुछ तनाव में रहेंगे जिस कारण अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके कई कार्य आज अधूरे ही रह सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करने की जरूरत है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आप अपनी बात खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरी हो या व्यापार आवेश में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं अन्यथा आपके विरोधी इस बात का फायदा उठा सकते हैं और आपको भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर पैसों को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ आप काफी अच्छा और सुकून भरा दिन बिताएंगे। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस तरह की परेशानियों से घबराने की जगह आपको साहस और धैर्य के साथ इनका हल ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। चिंता केवल आपकी मानसिक शांति को भंग करेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का कोई मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लें। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हो सकता है आज वे आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए काफी सुकून भरा रहेगा। आपके सभी काम योजना अनुसार ही पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कुछ समय से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ रही है तो आज आपका काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। इसका बड़ा फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आज काफी उथल-पुथल महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अच्छी संगति की जरूरत है। साथ ही आपको ज्ञानवर्धक किताबें भी पढ़नी चाहिए। इससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपना हर काम गंभीरतापूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। हालांकि आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। किसी बात को लेकर वे आपसे नाराज रह सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप कोई बड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक आपका सामना किसी बड़ी समस्या से हो सकता है। आपको शांत दिमाग और धैर्य के साथ अपने फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के फैसलों का सम्मान करना चाहिए। बेवजह की जिद्द आपके कारोबार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आपका काम सेल्स से जुड़ा है तो आपको फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप कॉस्मेटिक, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स या खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधा की चीजों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। ग्रुप स्टडी करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पैसों की बात करें तो आज के दिन आपके बैंक बैलेंस का ग्राफ कुछ गिरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है कि वे आपसे कोई बड़ी मांग करें जिसे पूरा करने में असमर्थ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आज स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपको सुबह देर से उठने की आदत है तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। रोजाना सुबह जल्दी उठकर यदि आप योग या हल्का-फुल्का व्यायाम करेंगे तो इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मुमकिन है दफ्तर के काम से आपको छोटी यात्रा भी करनी पड़े। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। आज की शाम दोस्तों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 1 October 2020 Thursday

What does your Thursday, October 1, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, September 30, 2020, 13:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion