Latest Updates
-
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को इंस्टा स्टोरी पर किय शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन
1 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा इस माह का पहला दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
लंबे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा आज पूरी होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्य प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप समझदारी से ही खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको शांत व्यवहार करने की जरूरत है। अगर आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश नहीं आएंगे तो आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने से अचानक आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। स्टेशनरी, फुटवियर, डेयरी से जुड़ा काम करने वालों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो काम के साथ-साथ आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपके कुछ सहकर्मी आपकी पीठ के पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं जिससे आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। पैसों की बात करें तो अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो पीठ दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज कुछ सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें अन्यथा लंबे समय के लिए आपका पैसा फंस सकता है। हाल ही में आपने अपना कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले दिनों में इससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप अपने शानदार प्रदर्शन से अपने वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आपके बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों को खूब सराहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। आपकी किसी बात से घर के बड़े सहमत नहीं रहेंगे, लेकिन आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियां नजरअंदाज न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपको ज्यादा तनाव लेने या क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को काम का बोझ कुछ परेशान कर सकता है। अपनी मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से काम में आपका ध्यान कुछ कम रहेगा। फलों और फूलों का व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपने तयशुदा बजट के ही अनुसार खर्च करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मेहनत और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आज आपको दफ्तर में अपने प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी इसलिए आपको अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखने होंगे। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको अपना कारोबार बढ़ाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। घर में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला भुना या खट्टा खाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर के सदस्यों का खराब बर्ताव आज आपकी उदासी का कारण बन सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यदि आपकी तरफ से कोई गलती हुई है तो अपनी गलती को स्वीकार कर परिजनों के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन गैप न हो। यदि आप मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा दफ्तर में आपकी आलोचना हो सकती है। व्यापारी आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही खुद पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव न डालें। अपना दिमाग शांत रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार समान रखें अन्यथा कटु वाणी के कारण घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। अगर आपके बीच कोई गलतफहमी चल रही है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे तो आपके बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आपको अच्छे और बुरे दोनों का विचार कर लेना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका काम तेजी से पूरा होगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नई जगह अप्लाई करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज पैसों से जुड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का उम्मीद से अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके सेहत की है तो भागदौड़ के कारण आज आपको काफी थकान हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से इच्छा थी। यदि आप मन लगाकर और मेहनत से अपना काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। स्टेशनरी और कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले लोगों को आज छोटा-मोटा आर्थिक फायदा हो सकता है। पिछले कुछ समय से यदि आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप उसमें सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे विशेष रुप से आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी अपनी दूरियां कम करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। ग्रहों की चाल किसी बड़े संकट की ओर इशारा कर रही है। अगर इस समय आप अपने आर्थिक मामलों में सोच समझकर आगे नहीं बढ़ेंगे तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक मतभेदों के कारण मन काफी परेशान रहेगा। काम में भी आपका ज्यादा ध्यान नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। दूसरों का गुस्सा अपने जीवनसाथी पर निकालने से बचें। आपका गलत व्यवहार आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अविवाहित हैं और किसी कारणवश आपके विवाह में विलंब हो रहा है तो जल्द ही आपके इसमें आ रही बाधा दूर होगी। आने वाले दिनों में आपके लिए कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। दफ्तर के कार्य करते समय अपना दिमाग शांत रखें। झुंझलाहट में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। व्यापारियों को वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका नुकसान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो नसों में खिंचाव के कारण आज आप कुछ परेशान रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मित्रों की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह या सुझाव मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











