For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों को पैसों की चिंता से मिलेगी आज मुक्ति

|

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आने वाला है? क्या आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी या फिर आज भी हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे और अपने काम पर पूरा ध्यान देने का प्रयास करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो आज किसी तरह का परिवर्तन संभव है। आपके वरिष्ठ आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, मुमकिन है वे आपके नेतृत्व की क्षमता को परखने के लिए ये कदम उठाएं। ऐसे में आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों से आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं लेकिन माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको इस समय छोटी सी भी लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा इसके गंभीर परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज मौज मस्ती के लिए आप घर पर छोटा सा गेट टुगेदर प्लान कर सकते हैं। इससे अपनों के साथ सभी मनमुटाव भी दूर हो जाएंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने की बात हो या काम से जुड़े उलझे हुए मामले हो, आज वे आपका हर परिस्थिति में साथ देंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वरिष्ठ किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी राय ले सकते हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। आज सेहत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है क्योंकि आज वित्तीय तौर पर कुछ सुधार आ सकता है। आज पिता से वित्तीय आपको सहायता मिल सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। कामकाज की बात करें तो आप यदि नौकरीपेशा हैं तो आज आपको अतिरिक्त काम निपटाने पड़ सकते हैं हालांकि अपनों के सहयोग से आप बिना किसी बाधा के अपने काम कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको इस समय ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सही वक़्त पर परिस्थिति अपने आप सामान्य हो जाएगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। आज घर से बाहर न निकलें अन्यथा आप स्वंय को बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और शांत दिमाग से काम लें। आपका अति उग्र होना आपके लिए हानिकारक साबित होगा। घर में भी कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिजनों के बीच तू तू मैं मैं होने से घर का शांत माहौल बिगड़ जाएगा। आज माता पिता भी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष की दखलंदाजी के कारण आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के प्रति कोई लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज पैसा कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर आपके खर्चों पर आपका काबू नहीं रहेगा। इस समय आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है ताकि भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सके। इस तरह खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आर्थिक संकट आपको घेर सकता है। घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिजनों के पक्ष को भी समझना होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य के लिए कुछ दान कर सकते हैं। इससे आपको मानसिक प्रसन्नता और शांति मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कुछ दिनों से आपके प्रयास लगातार विफल हो रहे थे। काम हो या घर, आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज का दिन आपके लिए एक नयी किरण लेकर आएगा। आज आप काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे जिससे आप दोनों पक्षों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। परिवार में जो मनमुटाव चल रहा था आज आप उसे भी दूर करने में सफल रहेंगे। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि आज आपको कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं लेकिन परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज काम कुछ ज्यादा ही रहेगा लेकिन आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए आज आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। आज फिजूल खर्ची से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज आपके जीवन में कोई बड़ी चुनौती आ सकती है। बेहतर होगा आप स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रखें। हालांकि इस तरह की परिस्थिति से निपटना आप बखूबी जानते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप फायदे का सौदा कर सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई पुरानी चिंता आज दूर हो सकती है। मुमकिन है आज परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन समाप्त हो जाएगी। आज आपके प्रति उनका नजरिया भी बदल सकता है। आज जीवनसाथी अपनी सूझ बुझ और समझदारी का परिचय देंगे और घरेलू मामलों को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज आपके जीवनसाथी का अनियंत्रित क्रोध घर की शांति भंग कर देगा। हो सकता है आज गुस्से में वे आपको कुछ कड़वी बातें भी कह दें जिससे आपका मन काफी दुखी रहेगा। आज दफ्तर का काम करते समय आपको कुछ कठिनाई आ सकती है। मुमकिन है आप पूरी एकाग्रता के साथ काम नहीं कर पाएंगे। अगर आप बोझिल और उबाऊ महसूस कर रहे हैं तो आपको कुछ समय काम को अलग रख कर खुद पर भी ध्यान देना चाहिए। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार हो सकता है। मुमकिन है आज आप काफी वक़्त से अपना लंबित बिल या उधार चुका पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

निजी जीवन से जुड़ा कोई उलझा हुआ मामला सुलझने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। माता पिता की नाराजगी आज आप दूर करने में सफल रहेंगे। हालांकि इस समय आपको उनकी किसी भी सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बना रहेगा। आज पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आज धन हानि होने की संभावना है। यदि आपने अपना आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लिया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन जल्द ही परिस्थिति सामान्य हो जाएगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका लगभग हर काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में आपको बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके पास पर्याप्त धन होगा। आप किसी करीबी की वित्तीय सहायता भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। आज वे आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि बात अभी ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी लेकिन आप इस पर विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आपको फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने दफ्तर के काम मन लगाकर और पूरी मेहनत से करेंगे। व्यापारियों के लिए भी दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपकी पुरानी कोई योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप एक साथ कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे। अगर आपका कोई काम अटकता भी है तो आपको अपने करीबियों की पूरी सहायता मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद्दी होना आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। बेवजह की हठ आपको अपनों से दूर कर सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ कमाने का कोई मौका मिल सकता है। हालांकि कुछ समय के लिए आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे और फैसला लेने में आपको परेशानी होगी लेकिन अंत में आप सही निर्णय ले सकेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का समर्थन आपको मिलेगा। संतान से भी सुख की प्राप्ति होगी। आप इसी तरह उनका मार्गदर्शन करते रहें। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि अगर जरूरी न हो तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 April 2020 Friday

What does your Friday, April 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, April 9, 2020, 15:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion