For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 August Horoscope: कर्क राशि वालों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति, इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ

|

अगर आप अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

10 August 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कुछ लोग आज आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। वे आपकी सहनशीलता की परीक्षा ले सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप के लंबित कार्य पूरे होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसे को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी के कारण आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव डालने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। काम का दबाव और तनाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। भाई बहनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारी आपसे और बेहतर की उम्मीद करते हैं। ऐसे में आप उन्हें निराश न करें। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। अहंकार से बचें अन्यथा आपके करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने विरोधियों को आज आप कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आप बड़े आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। अपने प्रिय का प्यार और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर अगर आप रियल एस्टेट का बिजनेस करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। यदि आप उनकी बातों पर अमल करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। लम्बे चौड़े मेडिकल बिल का भुगतान करने में आज आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं आर्थिक परेशानी के कारण आज आप कुछ निराश रहेंगे। आपको अपने व्यवसायिक फैसले लेने में काफी कठिनाई महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के असार है आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है खासतौर पर अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप के लिए टीमवर्क बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। बिना सोचे समझे आज कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। आपका नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आज आपको परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। अपनों के साथ बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। किसी कारणवश यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो दफ्तर में आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आपको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। छोटे व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर अपना धन नष्ट करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही थकान भरा रहने वाला है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। कपड़ों और कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो सारी गलतफहमी को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में आप सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो आज आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने की गलती न करें खासतौर पर स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दवा के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं अनाज का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी सी बात पर आज आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की आशंका है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने छोटे से छोटे व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। बड़े भाई के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर आज घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें। जरा सी लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपका बड़ा नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल करने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको पूरी सकारात्मकता के साथ प्रयास करते रहने की जरूरत है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। दिन के दूसरे हिस्से में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 August 2021 Monday

What does your tuesday10 August 2021, horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, August 9, 2021, 18:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion