Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
10 फरवरी राशिफल: मीन राशि वालों के जीवन में आएगा आज एक नया मोड़
कैसा बीतेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पपढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा आज का दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने बीच की दूरियों को खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको सोच समझकर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। कर्मचारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको आगे बढ़ने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आपके बॉस आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज घरेलू खर्च कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। इसके अलावा अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। परिजनों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप घर की जरूरत का कोई नया सामान भी आज खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप आसानी से समय पर अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। फुटकर व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। यदि आज आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में वाद-विवाद से बचें। आपको घर के बड़ों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बहसबाजी या झगड़े से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही इसका बुरा प्रभाव रिश्तों पर भी पड़ेगा। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको आमदनी से अधिक खर्च करने से बचना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो दफ्तर के कामकाज को लेकर सतर्कता बरतें। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो हो सकता है आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का मौका न मिले।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सारी चिंताओं को भूलकर आज मौज मस्ती करने का दिन है। बेहतर होगा आप परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कार्यभार कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य भी समय पर पूरा कर पाएंगे। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बॉस की ओर से आपको खूब तारीफें भी मिलेंगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि लंबे समय से किसी कानूनी मामले को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज के दिन आपको कुछ राहत मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर के साथ कहासुनी से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और अपनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। व्यापार से जुड़े जातक को बड़े लाभ के लिए और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में अपने काम मेहनत और ध्यान से करने की जरूरत है। अगर आप किसी आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लंबे समय बाद आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपके काम में कोई सरकारी रुकावट आ रही है तो आज के दिन आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जमकर मेहनत की सलाह दी जाती है। आपके परिश्रम का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। यदि आप अपने किसी कार्य के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपका हौसला बढ़ाएंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सर्दी, जुकाम, कफ, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रियल एस्टेट का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा मुमकिन है आज आप कुछ नयी व्यवसायिक योजनाएं भी बनाएं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप बिना किसी तनाव और दबाव के अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। माता पिता के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। माता की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में जोश, प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। साथ ही आपको उनका सम्मान भी करने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। आप कानूनी दांव-पेंच में भी फंस सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने नवीन विचारों का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो जाए। दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी न करें। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ी सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर से झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आपके बीच टकराव संभव है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा कि खुद ही सोच समझकर अपना फैसला लें। दूसरों की बातों में आकर आप जल्दबाजी न करें। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपके बीच की दूरियां भी कम होगी। रोमांटिक लाइफ में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के साथ अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना होगा तभी आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने उच्चाधिकारियों का दिल जितने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











