For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 जनवरी राशिफल: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा सुधार

|

आज कैसा रहेगा आपके दिन का हाल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिलेगा और आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा अपने पिता या अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज आप खुद को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगी। अपने निजी जीवन की परेशानियों से राहत पाने के लिए आज आप अपनी मनपसंद चीजों को करने में अधिक ध्यान देंगे। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने फिल्म देखने आदि के लिए जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत करते समय यदि आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज जल्दबाजी न करें अन्यथा आप संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंस सकते हैं। आज आपके फिजूलखर्ची की आदत आपको किसी मुसीबत में डाल सकती है। अपने खाली समय में कोई ऐसा काम करें जिससे आपको बेहतर महसूस हो। बेवजह के विचार आज आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात काफी लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी काम सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। प्यार के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके पार्टनर आपको गलत समझें और आपका अधिकांश समय उन्हें मनाने में ही चला जाए।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है और इससे जुड़ी यात्रा भी आज आप कर सकते हैं। आज चीजें आपके पक्ष में नजर आ रही हैं। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी कुछ खीझा हुआ महसूस कर रहे थे लेकिन आज उनका व्यवहार बदला हुआ रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आज उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वाद विवाद से बचें और याद रखें इससे जीत हासिल नहीं की जाती बल्कि आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी तीसरे इंसान की दखलंदाजी जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ा सकती हैं। अपने रिश्ते की नींव को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा बनाकर रखना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आएंगी जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ज्यादा फायदेमंद नहीं है। फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा पैसे से जुड़े कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप ऐसे काम करेंगे जिससे आपकी सेहत में सुधार जरूर आएगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 43

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस करेंगे। हो सकता है आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हों। अपनी शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय के पक्ष को समझना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। आपको उम्मीद के अनुसार आज धन की प्राप्ति होगी। आप घर के लिए कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। दफ्तर में अपने सहकर्मियों की बुराई और उनकी गलतियां निकालकर कहीं न कहीं आप अपनी छवि बिगाड़ रहे हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के गॉसिप में न ही पड़े।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका शानदार प्रदर्शन देख आपके वरिष्ठ ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी चकित रह जाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज पैसों को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। आज वाद विववाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास कराएगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से आप खास महसूस करेंगे। आज आप किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ध्यान रहे कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहने में आपकी भलाई है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो किस्मत के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें बल्कि मेहनत करें और आगे बढ़ें। निजी जीवन की समस्याओं को सुलझाने में आज आपको अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको आय का कोई नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पुरानी बातों को भूलकर एक नयी शुरुआत करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम आज बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा विवादास्पद रहेगा। अपने पार्टनर पर आपका कम होता भरोसा आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा रहा है। आपके मन में अपना यह रिश्ता तोड़ने का भी विचार आ सकता है। यदि आप असमंजस की स्थिति में हैं तो बात हाथ से निकलने से पहले अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा बोरियत भरा रहेगा। आप दोनों अपने अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिससे एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। यदि छोटी मोटी परेशानियों को अलग रखें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज अचानक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह शुभ समाचार आपके काम से जुड़ा हो सकता है। पैसों की बात करें तो ग्रहों की शुभ स्थिति आज धन प्राप्ति की ओर इशारा कर रही है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। यदि आज वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उसपर ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में आपका इससे कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप विदेशी बाजार में व्यापार करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए पैसे की समस्या आ रही थी आज वो दूर हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज शांत हो जाएगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर उतारने से कोई फायदा नहीं होगा बल्कि इससे आपके रिश्तों में खटास आ रही है। आपको ऐसा ना करने की सलाह दी जाती है। अगर बात पैसों की करें तो आज कहीं दूर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। मुमकिन है जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आज कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके लिए मुसीबत खड़ी हो जाए। अपने काम पर ही ध्यान दें तो बेहतर होगा। रोमांस के मामले में आज का दिन फीका रहेगा। आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहें। आज के दिन आपको बेहद सावधान रहना होगा, किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंध की बात करें तो आज आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। अपने पार्टनर को समझाना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को भी आज बेवजह की बहसबाजी से बचना होगा अन्यथा घर का माहौल बिगड़ सकता है। पैसों के मामले आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज लेन देन में आपसे कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको कुछ ज्यादा ही परिश्रम करना पड़ सकता है। काम का दबाव और निजी जीवन की परेशानियों की वजह से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। मुमकिन है आपको किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिले और आप अपने मनपसंद क्षेत्र में काम कर पाएं। आज आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। आपको असंभव चीजें भी संभव लगने लगेंगी। यदि आप इसी तरह अपना आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आप अपनी रोमांटिक लाइफ में एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। वहीं शादीशुदा जोड़ों के रिश्ते भी मधुर बने रहेंगे। पैसों के मामले में आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो आज लाभ मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें आज आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 January 2020 Friday

What does your Friday, January 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, January 9, 2020, 15:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion