Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
10 जुलाई राशिफल: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, इन 2 राशियों को भी मिलेगा मनचाहा परिणाम
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों या बॉस की ओर से आज आपको कोई बढ़िया सुझाव मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। व्यापार में छोटा-मोटा बदलाव संभव है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आप की योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। उचित समय आने पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करें अन्यथा बॉस के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको मिलजुल कर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर अनबन से बचें। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अधिक देखभाल करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नियमित रूप से अपनी दवा लेते रहें और लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। यह आपके लिए आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी पूरी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आर्थिक समस्या के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि कामकाज के सिलसिले में आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो आज व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन का समय चल रहा है। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको जमकर परिश्रम करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आज आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप कोई अच्छी किताब पढ़ें। इससे आपकी दिमागी कसरत होगी, साथ ही आपका ज्ञान भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखना होगा। माता पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। लोहे के कारोबारियों पर अच्छा फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। आज किसी भी नए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल सोच समझ कर करें अन्यथा स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपके कार्य में कोई बाधा आती है तो वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा और आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप लकड़ी के कारोबारी हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से से बात बढ़ सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि हाल ही में आपने कोई व्यापार शुरु किया है तो जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप गलत फैसले लेने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको लॉटरी, सट्टेबाजी आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको अपने जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अपने बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा जरा सी चूक नुकसान की वजह बन सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको किडनी से संबंधित कोई परेशानी है तो आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आपके बीच के झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। साथ ही इससे आपका रिश्ता भी कमजोर हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वेतन संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। कामकाज के साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपकी सारी आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। आप व्यापार करते हैं तो अति आत्मविश्वास में आज कोई भी फैसला न लें। इस समय आपको जोखिम भरे निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आज बॉस का रवैया भी काफी सख्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। धन कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा, खासतौर पर भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











