For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 मार्च राशिफल: इन राशियों की बेरंग जिंदगी में आज आएगी खुशियों की बहार

|

होली के इस शुभ अवसर पर सभी राशियों की किस्मत का कैसा रहेगा हाल, बताएगा आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। हाथ में पैसा आएगा लेकिन कुछ बड़े खर्चे संभव है। आज उधार देने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगा। वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे। आज कोई छोटी मोटी दिक्कत आती भी है तो वे आपकी पूरी मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से अपने फैसले लेने की जरूरत है। अपने पार्टनर की गैर जरूरी मांगों के आगे झुकने से बचें। सेहत के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम को अलग रखकर आज आप कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिमसें आपकी दिलचस्पी हो, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। आज निवेश से जुड़ा लाभ आपको मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई कारोबार शुरू किया है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई शुभ संदेश मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। आपको उनका सही मार्गदर्शन करने की जरूरत है। आज भाई-बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा और उनके साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में बहुत अधिक गर्मजोशी महसूस करेंगे। आज आपके प्रिय आपको कोई खूबसूरत तोहफा देकर सरप्राइज कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप स्वयं को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में आज आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताएं ये खूबूसरत पल लंबे समय के लिए यादगार बन जाएंगे। आज आपके पिता किसी बात पर आपसे नाराज रह सकते हैं। आप उनसे इस विषय पर बातचीत करें ताकि आपको उनके मन की बात पता चल सके। यदि आपसे गलती हुई है तो उसे स्वीकार करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज किया हुआ निवेश आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 5:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

भावुक होकर या फिर गुस्से में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। हाथ में पैसा आएगा जिससे आप अपने छोटे मोटे कर्ज भी चुका सकते हैं। आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो एक बार फिर आपको विचार कर लेना चाहिए। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन परिजनों के साथ बहुत ही शांतिपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बना रहेगा। आज आपके प्रिय रोजमर्रा के कार्यों में भी आपकी मदद करेंगे। उनका यह रूप देखकर आपको काफी प्रसन्नता होगी। लगातार काम करने की वजह से आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देगी। आज मिलने वाले आर्थिक मुनाफे में विलंब होने से आपकी परेशानी और बढ़ जाएगी। ऐसी कठिन परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा। यदि आप बड़ा कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार कर लें। दांपत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपके जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच बड़ा विवाद करा सकता है। ऐसे में आपको अपना दिमाग ठंडा रखना होगा। उचित समय देखकर अपने प्रिय से इस विषय पर बात करें। यदि आप पर काम का बोझ अधिक है तो आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आज खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट दर्द की शिकायत से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके मन में कई विचार उठेंगे जिससे आप काफी बेचैन रहेंगे। आप पुरानी बातों को भूलकर अपने वर्तमान और आने वाले कल पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन की परेशानी आज आपके काम को भी प्रभावित करेगी। आप दोनों के बीच की ये खटपट आपके रिश्ते को कमजोर बना रही है। आज एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके बीच की दूरियां कुछ कम होगी। पैसों की बात करें तो अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपका झुकाव अपने प्रेमी की तरफ कुछ अधिक रह सकता है। अपनी आज की डेट को खास बनाने के लिए आप सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आज घर पर ही आराम करें और बाहर जाने से बचें। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मनमुटाव संभव है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे जिससे आपका तनाव कम होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके निजी और व्यावसायिक दोनों ही जीवन के लिए अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। यदि आपकी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री में कोई कागजी अड़चन आ रही थी तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो और जल्द ही इसका लाभ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। आप अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू रखें तभी आप जिंदगी का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके प्रिय आपसे किसी खास तोहफे की भी उम्मीद कर सकते हैं, आप उन्हें निराश न करें। आज लोग आपकी दृढ़ता और क्षमता को सराहेंगे। स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आज बुरा है तो कल कुछ न कुछ अच्छा होगा। आप हिम्मत से काम लें और प्रयास करते रहें। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। आप अपना व्यापार बढ़ाने के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। वैसे इस समय आपको जोखिम भरे निर्णय लेने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप गुस्से से काम लेंगे तो उससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि समय रहते आप परिस्थिति को संभाल लेते हैं तो चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है। आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। सेहत में कुछ सुधार होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। आपके प्रिय किसी नौकरी या बिजनेस में हैं तो आज उनको अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। आज आप दोनों जमकर इस जीत का जश्न मनाएंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। इससे आपका सारा तनाव दूर होगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। रोमांटिक लाइफ में किसी विपरीत परिस्थिति में आपके प्रेमी/प्रेमिका का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। इससे एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा। परिवार में किसी भी विवाद या झगड़े को शांति व समझदारी से सुलझाना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करें। अपने बड़ों से बात करते समय उग्र होने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। आप काम के दबाव के कारण अपने परिजनों के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे। आज आपको अपने परिवार की नाराजगी दूर करनी चाहिए और उनके साथ वक्त बिताएं। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय का नया स्रोत मिलने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज कम परिश्रम में ही आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपकी किसी बात से आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आप सोच समझकर ही बात करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो सिर्फ चिंता करने और सोचने से आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। हो सकता है आप गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हों।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि इस समय आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने से बचें। बेहतर होगा आप आर्थिक रूप से और मजबूत बने और उसके बाद ही इस ओर अपना कदम बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आज आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंप सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा लेकिन आप समय पर सभी काम पूरे कर पाएंगे। वरिष्ठों से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी आपकी खूब तारीफ करेंगे। उनका साथ पाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। शाम को दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने का आनंद लेंगे। अपनी सेहत के प्रति आपको सजग रहने की जरुरत है। आज आपको अपच, गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 March 2020 Tuesday

What does your Tuesday, March 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, March 9, 2020, 16:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion