For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 मई राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग, मिलेगी बड़ी सफलता

|

अपने आज के दिन से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप अपनी सामाजिक छवि को बनाए रखना चाहते हैं तो सभी के साथ संपर्क में रहने की कोशिश करें। हो सकता है आज कुछ चीजें आपके पक्ष में न रहे लेकिन ये सब अस्थायी है इसलिए ऐसी बातों को खुद पर हावी होने न दें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपका धन केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा। यदि घर में कोई बीमार है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातक काफी व्यस्त रहेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के साथ दिन आनंद में बीतेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो उनसे दोबारा बातचीत शुरू करने की कोशिश करें, चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ती हैं। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो अपने बॉस के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से लगातार संपर्क में रहें। सेहत की बात करें तो आज दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। यह ज्ञान किसी से भी जुड़ा हो सकता है जैसे पढ़ाई लिखाई, नाचना, गाना, खाना पकाना आदि। ये आपके लिए बहुत ही बढ़िया अनुभव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। आपको हंसी मजाक मर्यादा में रहकर ही करना चाहिए। आपकी ये आदत दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आप हरी सब्जियों के साथ ताजा फलों का भी सेवन रोजाना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए आप काफी तनाव में रहेंगे। ठप्प पड़े काम-धाम को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे। इस समय आपको धैर्य से कम लेना होगा। धीरे धीरे परिस्थिति में खुद ही सुधार देखने को मिलेगा। आप बस मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का प्यार और सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो सही वक़्त का इंतजार करें। साथ ही पैसों को लेकर अपनी योजना अभी से बनाना शुरू कर दें। स्वास्थ्य का मामला आज सामान्य रहेगा। हालांकि मानसिक उथल पुथल के कारण आप थोड़ा सुस्त महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके पास कुछ खास करने को नहीं रहेगा। आप सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं। ध्यान रहे इस प्लेटफार्म का आप सही उपयोग करें। ऐसी कोई पोस्ट न डालें और न ही शेयर करें जो किसी विवाद का कारण बन जाए। इससे आप खुद के लिए मुश्किलें खड़ी कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेंगी। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप प्यार और शांति से काम लेंगे तो बिगड़ी बात संभल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको कोई इन्फेक्शन हो सकता है, अपना ख्याल रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। छोटे भाई या बहन को यदि पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ रही है तो आप अपनी ओर से उनकी पूरी मदद करेंगे। लंबे समय से किसी बात को लेकर यदि आप चिंतित थे तो आज आपकी चिंता खत्म होगी और आप काफी हल्का महसूस करेंगे। आप पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। आज आपकी रुचि साहित्य में बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपका बजट संतुलित रहेगा। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। तनाव कम होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

किसी पुरानी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध आपके काफी काम आ सकते हैं। आपका काम कुछ आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। वे आपका मार्गदर्शन करेंगे। आप काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। पैसों की कमी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। आज अटके हुए कार्यों को लेकर आप काफी सोच विचार करेंगे। वैसे ज्यादा तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। बेहतर होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें। विद्यार्थियों को इस समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आलस्य बिल्कुल न करें बल्कि पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। बेहतर होगा आज आप अच्छी नींद लें। इससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ फोन पर जुड़े रहें। यदि आज आप कोई लापरवाही करते हैं तो आपके बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। घर परिवार में तनाव रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको समझदारी से मामले को सुलझाना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मन शांत रहेगा और आप खुशी का अनुभव करेंगे। आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी खुश रहें इस बात का आप पूरा ध्यान रखेंगे। विद्यार्थियों को आज बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके सारे डाउट आज क्लियर हो जाएंगे। इससे आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आपकी सेहत की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज पैसों को लेकर आप चिंता में डूबे रहेंगे। एक के बाद एक आपके सभी आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। हालांकि सही समय आने पर चीजें अपने आप ही ठीक हो जाएंगी इसलिए आप ज्यादा परेशान न हों। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड बहुत बढ़िया रहेगा। आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा भी हो सकती है। कामकाज को लेकर आज अधिक भागदौड़ रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपका है। सारे तनाव भूल जाएं और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएं। यदि आप घर पर बोर हो रहे हैं तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर अपनी मनपसंद मूवी देखें। परिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 May 2020 Sunday

What does your Sunday, May 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 9, 2020, 12:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion