Latest Updates
-
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी
10 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत और मिलेगी अपार सफलता और किसका होगा मुश्किलों से सामना, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको हरी झंडी मिले। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ मजेदार समय बिताएंगे जिससे आपको काफी सुकून मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मनमुटाव संभव है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है। आज आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से आप आसानी से सारे काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी आपकी खूब तारीफ करेंगे। उनका साथ पाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। खालीपन और बोरियत से बचने के लिए दोस्त सबसे बढ़िया जरिया साबित होंगे। आज आपको अपने पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके निजी और व्यावसायिक दोनों ही जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। यदि आपकी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री में कोई कागजी अड़चन आ रही थी तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी और जल्द ही इसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू रखें, तभी आप जिंदगी का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। साथ ही आप दोनों की आपसी समझ भी बेहतर होगी। आज आपके प्रिय आपसे किसी खास तोहफे की उम्मीद कर सकते हैं। आज लोग आपकी दृढ़ता और क्षमता को सराहेंगे। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने काम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के कारण अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इससे आपके रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। बेहतर होगा आप अपनों के लिए समय निकालें। चिंता करने और सोचने से आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। अपनी ऊर्जा सार्थक कामों में लगाएं। पैसों की बात करें तो खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज कम परिश्रम में ही आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपकी किसी बात से आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही बोलें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। आप हिम्मत से काम लें और अपनी सोच बदलें। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। इस तरह के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आप दोनों के बीच अलगाव भी संभव है, बेहतर होगा एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार के लिए समय पर भोजन और थोड़ा व्यायाम आपके लिए जरूरी है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मन अशांत रहेगा और आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। दांपत्य जीवन की परेशानी आज आपके काम को भी प्रभावित करेगी। अपने रिश्ते में सुधार के लिए आपको एक दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपका झुकाव अपने प्रेमी की तरफ कुछ अधिक रह सकता है। हो सकता है आज आपकी मुलाकात संभव ना हो पाए जिससे आपको काफी बेचैनी होगी। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हाथ में पैसा आएगा लेकिन कुछ बड़े खर्चे संभव हैं। आज उधार देने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आ सकती है, खासतौर पर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएगा। वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से अपने फैसले लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज काम को अलग रखकर कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी से आप भरपूर प्यार व सहयोग मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। अगर आपके प्रिय किसी नौकरी या बिजनेस में हैं तो आज उनको अच्छी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप दोनों किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपके प्रेमी/प्रेमिका आपको दिल-ओ-जान से हर क्षेत्र में सहयोग करेंगे। आज आपको उनसे कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। परिवार में किसी भी विवाद या झगड़े को शांति व समझदारी से सुलझाना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आय का नया स्रोत आपको मिल सकता है। आज आप कम प्रयास से अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन बढ़िया है। अपने दिन को और खास बनाने के लिए आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे और आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से बचें। अपने वित्तीय मामलों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप पूरे परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में आज आपका कोई सहकर्मी आपके सहनशक्ति की परीक्षा ले सकता है। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। प्यार-मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप खुद को कई सारी परेशनियों से घिरा हुआ पाएंगे। संतान पक्ष से आज कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई पर ध्यान ना देकर वे इधर उधर की चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर भी ध्यान देना आपके लिए बेहद जरूरी है। माता पिता का प्यार और सहयोग आपको बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करने में मददगार साबित होगा। पैसों को लेकर भी कुछ तनाव संभव है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। सोच समझकर खर्च करें। बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। दफ्तर में अपने वरिष्ठों के सामने बेहतर तरीके से बर्ताव करें और शब्दों पर गौर करें, आज आपकी एक गलती आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। आज निवेश से जुड़ा लाभ आपको मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आज आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई महत्वपूर्ण संदेश मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। आज भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा और उनके साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आपको किसी मित्र या सहयोगी से भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में बहुत अधिक गर्मजोशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज पैसे के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आप अच्छे आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी मौज मस्ती करेंगे। काम का दबाव कम होने के कारण आपके पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय होगा। पिछले कुछ समय से भाइयों के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी आज उसके दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत ही सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाना होगा। आपके विरोधी आपकी किसी योजना में अड़ंगा लगा सकता हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप दोनों खुशी का अनुभव करेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











