Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
10 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज खास, आप भी जानें अपनी किस्मत का हाल
आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा शुभ या अशुभ। अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना आज का राशिफल। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत की सितारें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे और हर मुश्किल का सामना दृढ़ता से करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। सभी के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। दफ्तर में अपने काम पर एकग्रता बनाए रखें ताकि समय पर आपके सारे काम पूरे हो सकें। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ही लें तो बेहतर होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप किसी बात को लेकर दुखी रहेंगे। हो सकता है जिन पर आप भरोसा करते हैं वे आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करते हों। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। आज अटका हुआ धन प्राप्त ना होने से आपके हाथ निराशा लग सकती है। पैसों को लेकर किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। इस समय आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप नौकरीपेशा हैं तो बिना बाधा आपके काम पूरे होंगे और आप भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप बाहर निकलें और खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक साबित होगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। आज आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में अपने मनपसंद व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ काफी बढ़िया समय गुजरेगा। पिता के साथ चल रही आपकी अनबन खत्म होने से आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति होने की संभावना है। दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों के सामने अपना बर्ताव ठीक रखें। उनके सामने अपना पक्ष खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने का समय आ गया है। छोटी सी भी लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप अतीत की बातों को याद करके चिंतित रहेंगे। मन काफी बेचैन रहेगा इससे काम में भी आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में आप खाली ना बैठें। अपने परिजनों या दोस्तों के साथ समय बिताएं, आपको बेहतर महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। आपके जीवनसाथी आपकी परेशानी बांटने की पूरी कोशिश करेंगे। आप भी अपनी ओर से पूरा सहयोग करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके काम में कोई रूकावट आ सकती है। मुमकिन हैं इस मुसीबत से निपटने में थोड़ा वक्त लगे लेकिन आप हिम्मत से काम लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत का मामला कुछ नरम गरम रहेगा, अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अगर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाते हैं या फिर मन में कोई दुविधा हो तो फौरन अपने बड़ों या फिर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कामकाज के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का फल मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से आप अपनी क्षमता और योग्यता साबित करने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे थे, यह उसी का नतीजा है। आज पैसों की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बढ़िया तालमेल और आपसी समझ के कारण आप गंभीर से गंभीर मसले को भी आसानी से सुलझा पाएंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आप अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें तो बेहतर होगा। इधर उधर की बातें या किसी भी तरह की कानाफूसी ना ही करें तो आपके लिए
अच्छा होगा अन्यथा आज आपकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय कोई नया काम शुरू करने से बचना होगा। आपके काम में अचानक कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी छोटे मोटे कर्ज को भी चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। अपने माता पिता के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको अपनी सूझ बुझ और चतुराई का परिचय देना होगा, नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 6:10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबे समय के बाद आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। बीते कुछ दिनों में आपके जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला था लेकिन आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, आज बड़े धन लाभ की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना हैं। इससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा। अपनों के साथ आज आप काफी बढ़िया समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आप दोनों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा। आज कुछ नए लोगों से आपकी दोस्ती भी हो सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपके काम की काफी तारीफ होगी। आपके उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। सेहत में सुधार लाने के लिए आपने अपनी जीवनशैली में बदलाव किए थे, उसका बेहतर परिणाम आपको नजर आएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच कुछ कहासुनी होने से वातावरण अशांत रहेगा। आपको समझदारी दिखाते हुए सभी हो शांत करना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस समय आप उन्हें हर तरह के तनाव से दूर रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामले में पड़कर आप अपना काम प्रभावित ना करें, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है इसलिए आप जो भी करें बहुत ही सूझ बुझ से करें। रोमांटिक लाइफ में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आप पार्टनर की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आज अनबन खत्म होने से आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। हो सकता है आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिले। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। मुमकिन है आपके पार्टनर आपके सामने विवाह का प्रस्ताव रखें। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपकी माता के कारण आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी मीटिंग के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको सफलता मिलेगी इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आप सिंगल हैं तो आज आपके सामने कोई प्रेम प्रस्ताव रख सकता है। हालांकि आपके मन में कुछ संकोच रहेगा इसलिए जल्दबाजी ना ही करें तो बेहतर होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको इनसे आर्थिक मदद भी मिल सकती है जिससे पैसों की कमी के कारण अटका हुआ आपका कोई काम पूरा हो जाए। आज आपके जीवन में कोई अनपेक्षित घटना घटित हो सकती है जिससे आप हैरान रह जाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आप अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर जमकर खर्च कर सकते हैं। कोट कचहरी का कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है और फैसला आपके पक्ष में आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन आपको खुद को शांत रखकर उन्हें बहुत ही प्यार से अपनी बात समझानी होगी ताकि बात ज्यादा आगे ना बढ़े। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी गर्व महसूस करेंगे। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको थकान के साथ अनिद्रा की समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आपका चढ़ा हुआ पारा आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें, नहीं तो आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके पार्टनर का रवैया आज कुछ बदला हुआ रहेगा जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन आर्थिक योजना के लिए कुछ ठीक नहीं हैं। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे। आप एक अच्छी आर्थिक योजना के अनुसार चलें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 41
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications