For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 अक्टूबर राशिफल: शनिवार का दिन ये राशियां आर्थिक मामले में रहेंगी लकी

|

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले कुछ दिनों से लगातार आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो अचानक रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। इससे आप अपने कुछ अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आप मन लगाकर अपना हर काम करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस समय साझेदारी में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बैंक में काम करने वाले जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आपका काम सेल्स या मार्केटिंग से जुड़ा है तो आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा है तो उसे आप समझदारी से खत्म करने का प्रयास करें। परिजनों के साथ खुलकर बातचीत करें और उन्हें समझने का भी प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। खर्चे कम होंगे और आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेन देन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। ऑटोमोबाइल का काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके छोटे भाई या बहन को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका सख्त रवैया जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहना होगा अन्यथा आपकी लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज समय पर और बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपके अटके हुए काम बनते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज पिता की ओर से कोई अच्छी सलाह को मिल सकती है। यदि आप उनकी सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका फायदा भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं तो कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें। इससे आपके शरीर को ही नहीं बल्कि मस्तिष्क को भी आराम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने बॉस के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। उनके द्वारा दी हुई हर जिम्मेदारी को आप पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने का प्रयास करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

आज का राशिफल 10 Oct 2020 Dainik Rashifal | Aaj Ka Rashifal | Today's Horoscope | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकते हैं। इससे आप काफी उदास और निराश महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। आप शांति बनाए रखें, धीरे-धीरे चीजें अपने आप सामान्य होती नजर आएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। साथ ही वे आपके विचारों को भी महत्व देंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। अच्छे मुनाफे के लालच में आप गलत तरीके न अपनाएं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि के जातकों को आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। साथ ही आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आप ज्यादा तनाव न लें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप सिंगल हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म होती नजर आ रही है। आपकी मुलाकात किसी खास से होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी को पसंद करते हैं और प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप कुछ समय और प्रतीक्षा करें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा और वे आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है अन्यथा आप बेवजह के झंझटों में पड़ कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। खुद को वाद विवाद से दूर रखें और अपने काम पर फोकस करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। काम के प्रति लापरवाही आपके बॉस का गुस्सा भड़का सकती है। आपको उनकी खरी-खोटी भी सुननी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखना होगा। इसके अलावा आप अपने जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अचानक कोई बुरी खबर मिलने से घर का माहौल उदास हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मांसपेशियों में खिंचाव या नसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। धन की आवक अच्छी रहेगी और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो अगर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो अपने प्रिय की सारी शिकायतें दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। एक दूसरे का सम्मान करें और अपने भरोसे को भी मजबूत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपको खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने व्यवहार की समीक्षा करने की जरूरत है। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर आपका उग्र होना किसी भी लिहाज से आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। आपको अपने बड़ों का आदर और सम्मान करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने किसी नए काम के लिए कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें। ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके लगभग हर काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 October 2020 Saturday

What does your Saturday, October 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 9, 2020, 16:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion