For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 सितंबर 2019 राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढ़ेर सारी खुशियां और किन राशियों की बढ़ने वाली है मुसीबतें? यह सब जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों को लेकर यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो आज उस पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज घर के किसी सदस्य से आपको मदद मिल सकती है। माता पिता की मदद से आप किसी नए व्यापार या नौकरी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। दफ्तर से जुड़ी किसी बात को लेकर टेंशन में हैं तो आज का दिन आपको राहत देने वाला साबित होगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों की सहायता से आपकी समस्या का समाधान होगा और आप फिर से पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम पूरे करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों को आज अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से मजबूत बनें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आप व्यापारी हैं तो कोई लुभावना अवसर मिल सकता है लेकिन सोच विचार के ही निर्णय लें, जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा जातकों के कार्य भी बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होने की संभावना है। आप शांति बनाए रखें। पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। पैसों के मामले में दिन लाभदायक है। आपकी आमदनी अच्छी होगी और धन लाभ का भी योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी रचनात्मक विषय की पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5:30 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने का ये सही समय है। इसके लिए आपको स्वयं ही कुछ ठोस और जरूरी कदम उठाने पड़ेंगे। सबसे पहले देर रात तक जागने की अपनी आदत बदलें। समय पर भोजन और पर्याप्त नींद सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। जहां तक हो सके दफ्तर के काम घर ना लाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। काफी प्रयासों के बाद अंततः आप वित्तीय रूप से खुद को मजबूत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप काफी कलात्मक और प्रभावशाली हैं। आज आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जिससे आपका यह हुनर निखरकर सबके सामने आ जाए।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप स्वयं पर अधिक ध्यान देंगे। आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। पहनावा, लुक्स हर चीज में आज आप बेस्ट ही रहेंगे। आज आप किसी खास का ध्यान अपनी ओर खींचने में भी सफल हो सकते हैं। आप सिंगल हैं तो आज प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन ऐसा लगता है कि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए तैयार नहीं है। शायद आप अपनी आजादी खोना नहीं चाहते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप कल की कल पर ही छोड़ दें और आज का आनंद लें। किस्मत आपको और भी मौके दे सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपने खर्चों और आय में संतुलन बनाकर चलेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अपने विचारों को व्यक्त करने में संकोच ना करें। बॉस से आपकी प्रतिभा को सराहाना मिल सकती है और आने वाले समय में आपको इसका फायदा भी मिले।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ की जरूरत है। आपको इस बात का अंदाजा नहीं हो पा रहा है कि किस तरह नकारात्मकता आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। आप जितना हो सके नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सफलता हासिल करने के लिए अपने प्रयास जारी रखें। अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं है और ऐसा लगता है कि जिस पहचान के आप हकदार है वो आपको नहीं मिल पा रही है तो आप ज्यादा सोचने नहीं। आप नई नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। आपको कोई बढ़िया मौका मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में आपका चढ़ा हुआ पारा आज घर में कलह करा सकता है। अपना दिमाग शांत रखें अन्यथा आपकी गैरजिम्मेदाराना हरकतें आपके जीवनसाथी को दुखी कर सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपके रास्ते में कई रुकावटें आ सकती हैं। आज विरोधियों से सावधान रहें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी सफलता से जिन लोगों को ईर्ष्या हो रही है आज वे आपके काम के साथ आपकी छवि को भी बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आपको बहुत ही चतुराई से काम लेने की जरूरत है ताकि आपको किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। किसी अति आकर्षक व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। हो सकता है पहली नजर में वो आपको भा जाए और आप उनके साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार हो जाएं। वैसे इस तरह के मामलों में जल्दबाजी ठीक ना करें। आप थोड़ा समय लें और फिर किसी नतीजे पर पहुंचे। आय की तुलना में आज अधिक खर्च हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए खर्च करने की आपकी आदत सुधारें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 1:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में आपका खास मन नहीं लगेगा। आप निराश होकर अपने कदम पीछे ना हटाएं बल्कि मेहनत करके आगे बढ़ें। आपको समझना होगा कि इस समय आपके लिए एक एक पल कितना कीमती है। बेवजह की बातों में अपना समय और ऊर्जा नष्ट करने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने विचार सही तरीके से व्यक्त करें। मन में कोई भी दुविधा है तो अपने उच्च अधिकारियों से खुलकर बात करें। मुमकिन है वे आपके पक्ष को समझेंगे। आप व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ तालमेल बिठाकर चलें। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको एक तगड़ा झटका लग सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आपको अपनी पुरानी बीमारी से कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे ही सावधानी बरतेंगे तो जल्द ही आप रोग मुक्त हो सकते है। संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ रोजाना थोड़ी कसरत भी करें। व्यवसाय में भागीदारी के लिए दिन अच्छा है। आज आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे। इस समय किसी भी जिम्मेदारी को ना मत कहें क्योंकि आपकी आज की गई मेहनत आपके सुन्दर भविष्य की नींव साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। सबका साथ और प्रेम मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:40 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपने निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। बीते कुछ दिनों से आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा है लेकिन आज आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे। अपने बिगड़े रिश्तों को सुधारने का हर संभव प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग मिलेगा। आज आपकी डेट किसी खास स्थान पर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से काफी तारीफ मिलेगी। आज आप बहुत एक्टिव रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी और आपकी समाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आज आपको आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ने का यह बिल्कुल सही समय है। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें अन्यथा भविष्य में आपको इसका गलत परिणाम भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका परिवार आपसे कितना प्रेम करता है। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी मुसीबत में फंसते हैं तो आपके करीबी और मित्र आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। छोटा मोटा वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है। आपको अपने आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत है ताकि पैसों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान हो। अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान दें। अपने जीवनसाथी को विश्वास दिलाएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में आज आप जमकर मेहनत करेंगे। अपने उच्च अधिकारियों की शिकायतें दूर करने के लिए आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। आप अपना हर काम रचनात्मकता से निपटाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने दिन का भरपूर आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आज आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने परफेक्ट हैं। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात आज बहुत दिलचस्प रहेगी। आप दोनों का प्रेम दिन प्रतिदिन गहरा होता नजर आएगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे फिर भी आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके विरोधियों का दबाव आपको परेशान कर सकता है जिससे आप चाहते हुए भी अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दिमाग शांत रखें और अपना ध्यान भटकने ना दें। आपको बड़ी ही चतुराई से ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। आप खुद पर विश्वास रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप किसी की तरफ आकर्षित हैं तो आज उनकी ओर से भी आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। लंबे समय के बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे और सुकून के पल बिताएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:50 तक

English summary

Daily Horoscope for 10 September 2019 Tuesday

What does your Tuesday, September 10, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, September 9, 2019, 17:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion