For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 सितंबर राशिफल: मीन और इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति में होगी गिरावट

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे और तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। खुद पर भरोसा रखें और ऐसे ही मेहनत करते रहें। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और आपका मन लगभग हर काम में लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके करियर को आज एक दिशा मिलेगी। वहीं व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। हो सकता है आज आपको अपने पिता की मदद से कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिले। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

काम का बोझ बहुत अधिक रहने से आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए काफी हद तक आसान हो जाएगी। आपका कोई करीबी आपको दुख पहुंचा सकता है। ऐसे में मन काफी उदास रहेगा। बेहतर होगा आप खुद को मजबूत रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 5:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

आज का राशिफल 10 सितंबर 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। आप अपना भला-बुरा भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर आपको पूरा करना होगा। अगर आप अपने कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें तो आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा। वहीं व्यापारियों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जहां एक ओर आज आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है, वहीं दूसरी ओर अचानक कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो आप लगातार बैठकर काम करने से बचें अन्यथा रीड की हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में छोटा-मोटा ब्रेक लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई रुकावट आ रही है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है और आप इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आपकी आर्थिक परेशानी भी दूर हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा और इस मौके का जमकर फायदा उठाएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेहतमंद रहने के लिए अपनी गलत आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की कोशिश करें। यदि आप अच्छे खानपान के साथ रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करेंगे तो इसका अच्छा नतीजा जल्द ही आपको देखने को मिलेगा। कामकाज का ज्यादा तनाव लेने से बचें। अगर कार्यभार अधिक रहे तो आप धीरे-धीरे और शांति से ही अपना काम करें। इससे आपसे गलतियां नहीं होगी। यदि मन में किसी बात को लेकर डर या शंका है तो किसी करीबी से अपने दिल की बात शेयर करें। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। आज पूजा पाठ में आपका कुछ ज्यादा मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अचानक कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं जिससे आप परेशान रहेंगे। यह समय घबराने का नहीं बल्कि पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का है। आप चिंता न करें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की बात करें तो आज आमदनी बढ़ाने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। अगर आप चाहे तो छोटा-मोटा निवेश भी कर सकते हैं। आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि किसी कारणवश आपके माता-पिता आपसे नाराज हैं तो आज आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको कुछ चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपका सामना किसी ईर्ष्यालु स्वभाव के व्यक्ति से हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। आपको अपना व्यवहार भी नियंत्रित रखना होगा। यदि मन में कुछ उथल पुथल चल रही है तो कोई अच्छी पुस्तक पढ़ें या फिर मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। दफ्तर में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलें ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दें पाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको घबराहट महसूस हो सकती है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़े मुनाफे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप धीमी गति से काम करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की अपनी क्षमतानुसार मदद कर सकते हैं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। ऐसे में आपको उनसे बातचीत करके समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा आपको उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सभी कोनों से अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही उसे स्वीकार करें। इस समय सोच समझकर फैसला लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और वेतन में वृद्धि चाहते हैं तो हो सकता है आज आपके बॉस आपकी इस मांग को पूरा करने से इंकार कर दें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको इस समय कोई भी ठोस कदम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा अभी आपके पास जितना है उसी में संतुष्ट रहें। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का भी समाधान जरूर होगा। निजी जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज उनका मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर में अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे में वातावरण अशांत रहेगा। आपको धैर्य और शांति से मामले को सुलझाना होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करें, इससे आपको अच्छा महसूस होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च न करें। इसके अलावा आज कोई वित्तीय लेन देन न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन विश्व में फैली इस महामारी के प्रति आप अधिक सतर्क रहें। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। कामकाज को लेकर चल रहा कोई प्रयास आज सफल हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। इसके अलावा जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई काम न करें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश करें। बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपसे कोई गलती न हो। छोटे कारोबारियों को आज अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं और अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बनाए रखना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी की खुशियों का पूरा ध्यान रखें। लंबे समय बाद दोस्तों के साथ आप बहुत मजेदार समय गुजारेंगे। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों को लेकर चिंता गहरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप पैसों के मामले में संभलकर रहें। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आप अपने दायरे में रहकर ही भाषा का प्रयोग करें। उग्र होने से बात और बिगड़ सकती है और इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में घर के सदस्य आपका हौसला बढ़ाएंगे। आपके जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 September 2020 Thursday

What does your Thursday, September 10, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion