Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक'
11 अप्रैल राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
आज किन राशियों के भाग्य का चमकेगा सितारा और खुलेंगे तरक्की के द्वार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, यदि आज पैसों से जुड़ा कोई करने की सोच रहे हैं जैसे निवेश तो आपको कई सारे विकल्प तलाशने चाहिए ताकि आपको अच्छा फायदा मिल सके। वहीं दूसरी ओर इस समय उधार या कर्ज लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में यह आप पर काफी दबाव बना सकता है। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करते रहें। साथ ही आपको अपने वरिष्ठों के साथ भी संबंध अच्छे रखने की सलाह दी जाती है। इस समय कुछ लोग आपका बनता काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, बेहतर होगा आप संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। हालांकि आप किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारेंगे और डटकर हर मुसीबत का सामना करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज वरिष्ठों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थिति में सुधार आएगा लेकिन इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपका परिश्रम आपको अच्छा फल दे सकता है। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है जो आपके बढ़ते हुए खर्चों को संभाल लेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। भाई या बहन के साथ आज का दिन बहुत मजेदार गुजरेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप अत्यधिक भावुक महसूस करेंगे। आज छोटी छोटी बातें भी आपको दुखी कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ पुरानी बातों को लेकर भी मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अतीत की कड़वी यादों को भूलकर अगर आप अपने वर्तमान और भविष्य पर ज्यादा ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आएगी। हालांकि बड़ा आर्थिक लाभ कमाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन संभलकर रहने वाला है। आपके कठोर शब्द आप दोनों के बीच मतभेद का कारण बन सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचें अन्यथा आप केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अस्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि हाल ही में आपका कोई वित्तीय नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही तनाव में गुजरेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आप जी जान से मेहनत करेंगे, साथ ही वरिष्ठों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम करेंगे तो अच्छा होगा। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। परिजनों के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है, बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज कम मेहनत में ही आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का आज लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा और आप पर दबाव काफी कम होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों का कारोबार भी आज कुछ आगे बढ़ने से फायदा मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ तनाव संभव है। मुमकिन है आज आपकी किसी बात से वे काफी नाराज रहें। ऐसे में आपको बहसबाजी करने की जगह प्यार से उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अगर आप ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों की मदद आप ले सकते हैं। काफी दिनों बाद आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने दिन को कुछ ज्यादा ही खास बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पैसों की कमी के कारण पूरा नहीं हो पाएगा। ज्यादा चिंता करके अपनी सेहत खराब न करें। उचित समय पर परिस्थिति सामान्य हो जाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में आज तनाव संभव है। छोटी सी बात पर परिजनों से आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आप दोनों को एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ दिनों से आपके प्रयास नाकाम हो रहे थे लेकिन आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छा फायदा आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई कठिन कार्य पूरा करना पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन बेहद खास रहेगा। आज आपको मालूम पड़ेगा कि आप किसी के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं यानी कोई मन ही मन आपसे प्रेम करता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और किसी अच्छे मौके की तलाश में है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज बात कुछ बनती नजर आ रही है। वित्तीय तौर पर दिन बढ़िया रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने रिश्ते में एक नया जोश महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आज आप सेहतमंद और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती और खुशी से भरा रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा जिसका आप पूरा लाभ उठाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन जीवनसाथी के साथ यादगार गुजरेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम के सिलसिले में आपकी मुलाकात कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। मुमकिन है आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो अच्छा होगा, साथ ही अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय से चले आ रहे घरेलू झगड़ों को आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। लगातार काम करने से आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए आज आप कुछ ऐसा करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज उनका स्नेह आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा दे सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर हाल ही में आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिला है तो आज आप उस पर विचार करेंगे। हो सकता है ये जीवन भर का साथ बन जाए। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे आपके पास होंगे लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज अचानक आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए जिससे आपका नुकसान भी हो सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपको समझना होगा कि व्यापार में ऐसी उतार चढ़ाव की स्थिति आती रहती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस समय कोई भी नकारात्मक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाएं, निश्चितरूप से आपको बेहतर महसूस होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। मुमकिन है आज आप कोई आर्थिक लेन देन भी करें। काम के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है इसलिए खुद को तरोताजा रखने के लिए आप अपनी रुचियों पर भी ध्यान दें ताकि आप ज्यादा दबाव न महसूस करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि जल्द ही आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आज आप बहुत ही कड़ा परिश्रम करेंगे। आप जी जान से मेहनत करेंगे ताकि आपको उचित परिणाम मिल सके। आपके बड़े संपर्कों का पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप वित्तीय रूप से और मजबूत होना चाहते हैं तो निवेश का फैसला आप सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ अपने संबंध मजबूत रखने के लिए आपको उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 6:45 से 10:25 तक



Click it and Unblock the Notifications











