Latest Updates
-
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
11 अप्रैल राशिफल: कर्क और तुला राशि वाले पैसों के मामले में रहेंगे आज भाग्यशाली
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। हो सकता है आर्थिक तंगी की वजह से आपका कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। अचानक आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आप के कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो आज किसी रिश्तेदार या पड़ोसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप शांत रह कर मामले को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आज कोई समस्या होती है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में वाद-विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। आपके बॉस आज आपके कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता मधुर रखने का प्रयास करें। हो सके तो कुछ समय निकालकर आज आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप बेवजह के खर्चे करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सेहत में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातक को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपके छोटे भाई या बहन बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की प्रबल संभावना है। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। दफतर में बॉस का मूड कुछ गर्म रहेगा। यदि वे आपको कोई काम सौंपते है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि कुछ दिनों से दफ्तर में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आज आप मन लगाकर काम कर पाएंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कोई कानूनी मामला भी परेशान कर सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। आपको उन्हें प्यार से समझाना होगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके माता-पिता आपका समर्थन करेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो आपको किसी अच्छे विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातक आज जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उम्मीद के अनुसार परिणाम जल्द ही आपको मिले। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा और आज आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अपने पुराने संपर्कों से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ बदलाव आने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार सभी के साथ ठीक रखें। जीवनसाथी के साथ बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। मुमकिन में सेहत में गिरावट के कारण आज आपके दिन भर की योजनाओं में कुछ बाधाएं आएं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपका धन नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला भी लें। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण कुछ आशांत रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि काम के प्रति आप ज्यादा लापरवाही करते हैं तो बॉस के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 5:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है विशेष रुप से अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। दफ्तर में तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। साथ ही सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लकड़ी के कारोबारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
ससुराल पक्ष से किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बेकार के झंझट में पड़कर आपका पूरा दिन व्यर्थ चला जाएगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। टीम वर्क से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक मेहमानों का घर आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आज आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य के लिए तो आज हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











