Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
11 अगस्त राशिफल: जानें मंगलवार के दिन किन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा
अपने जीवन की हर छोटी बड़ी जानकारी पहले से ही प्राप्त करने का एक बेहतरीन जरिया है राशिफल। देखते हैं आज आपके भाग्य में क्या खास है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति हर व्यक्ति के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करती है। आइए जानते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपने रूटीन पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। इससे आपको अपने परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका मिल सकेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसकी तैयारी आप सही प्लानिंग के साथ करेंगे तो भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरुरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरुरत है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काफी मेहनत करते हैं। आपको ये अच्छी तरह जानते हैं कि आपके करियर के लिए क्या जरुरी है और आज के दिन आपको इस बारे में विचार करना चाहिए। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आज कोई नई डील फाइनल करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप किसी अपने द्वारा धोखा दिए जाने से परेशान हैं तो आज आपको इस स्थिति से बाहर निकलने की जरुरत है। पुरानी बातों को दिल से लगाकर आप अपना ही मानसिक तनाव बढ़ा रहे हैं। आपको आगे बढ़ना चाहिए। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी चाहिए ताकि आप अपने जीवन में सकारात्मक और ऐसे लोगों की संगत पा सकें जो आपका भला चाहते हों।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको कामकाज के क्षेत्र में हर काम अकेले करने से बचना चाहिए। आपको टीम को साथ लेकर चलना चाहिए। इससे काम की क्वालिटी में सुधार आएगा और आप अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा भी कर पाएंगे। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। आज ही आपको पूर्ण रूप से सफलता मिले ऐसा जरुरी नहीं है मगर आपको सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप किसी चीज के लिए लंबे समय से प्रयास करते आ रहे हैं और आपको लगता है कि आपने सही दिशा का चुनाव नहीं किया है तो आपको तुरंत रुक जाना चाहिए। बदलाव जिंदगी का हिस्सा है। आपको समय के साथ अपनी रणनीति में भी बदलाव करने की जरुरत है तभी आप सफलता तक पहुंच पाएंगे। आपको जीवन में खुशियां पाने के लिए थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज ग्रहों की स्थिति के मुताबिक आप अपनी मन की भावनाओं को छिपा पाने में असफल रहेंगे। दिमाग में चल रही बातों को बिना किसी तोड़-मरोड़ के पेश करना आपकी परिपक्वता को दर्शाता है। मगर आपकी सीधी-सपाट बातें कई लोगों को चुभ सकती हैं तो इस ओर थोड़ा ध्यान दें। आप बातचीत के द्वारा अपने वरिष्ठों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आगे चलकर इसका फायदा आपको मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कोई ऐसा शख्स आज अचानक आपके जीवन में आ सकता है जिसे देखकर कर आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। ईर्ष्या, विश्वास, मुकाबला, बदला कई तरह के भाव आपके मन में पैदा हो सकते हैं। आपको स्थिति को देखते हुए व्यवहार करने की जरुरत है। आप अपने रिश्ते को हमेशा के लिए खो सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: सुबह 10 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके रिश्तों में जरुरी स्थिरता आएगी और आपको संतुलन का एहसास होगा। आप जब किसी के साथ सहज होते हैं तो खुलकर उनसे बात करते हैं मगर आप इस बात से घबराते हैं कि कोई आपकी भावनाओं को ठेस न पहुंचा दे। आज ग्रहों की स्थिति इस तरफ इशारा कर रही है कि आपका रिलेशनशिप एक अच्छी स्थिति में पहुंच सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन:सुबह 10.30 बजे से 11.30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। आपको बॉडी बनाने या स्लिम होने के लिए मेहनत नहीं करनी है बल्कि आपको स्वस्थ रहने के लिए काम करना है। इसके लिए आप अच्छी डाइट लें और थोड़ी कसरत करें। आपको लगातार काम करने से बचना चाहिए। बीच बीच में खुद को आराम भी दें। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको बेहतर महसूस होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
शुभ दिन: शाम 4.40 बजे से 6.10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज के दिन खुद के लिए समय निकालें। कामकाज के क्षेत्र में इस बात का ध्यान रखें कि दूसरे लोग आपके आईडिया न चुरा लें। आपके वरिष्ठों को पता होना चाहिए आपने कितनी मेहनत की है। आपको अपने नए विचारों के लिए सराहना मिल सकती है। चाहे ऑफिस हो या घर आपको अपनी पहचान बनाए रखने पर काम करना चाहिए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप अपना दिन घर की साफ़ सफाई में बिता सकते हैं। घर के फालतू सामान को बाहर कर दें और जरुरत के सामान को ही रखें। आप उन कपड़ों को भी अलग कर दें जिनका फैशन अब जा चुका है। आप घर में सामान कम करके अपने लिए योग या ध्यान करने के लिए जगह बना सकते हैं। आपको घर के सदस्यों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
लोगों से बातचीत करने का आज बढ़िया दिन है। आपके पास शब्दों का भंडार रहेगा। आज आप खुद को व्यक्त करने के लिए सही शब्द ढूंढ पाएंगे। अगर आपके पास कोई ऐसा ईमेल रखा हुआ है जिसका जवाब देने का आप इंतजार कर रहे थे तो आज का दिन उपयुक्त है। आपको असहज स्थिति से बाहर निकलने का आज बेहतरीन मौका मिलेगा। आज आप हाथ से जा रहे किसी बढ़िया मौके को भुनाने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications