Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
11 दिसंबर राशिफल: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत
आज किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा और मिलेगी सफलता और किसका सामना होगा चुनौतियों से, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। आपके कड़वे बोल किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कोई घरेलू मुद्दा आज झगड़े का कारण बन सकता है जिससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। पारिवारिक कलह से आज आप काफी परेशान रहेंगे। इसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि नकारात्मकता आप पर हावी ना हो। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। निवेश से जुड़े फैसले सोच समझकर लेने में आपकी भलाई है। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आज आप कोई वित्तीय लेन देन करने वाले हैं तो पैसों के कारण कोई वाद विवाद होने की प्रबल संभावना है। यदि आपकी सेहत पहले से कमजोर चल रही है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपके पार्टनर का ऐसा पहलू आपके सामने आ सकता है जिसकी आपने कल्पना ना की हो। जहां तक बात आपके कामकाज की है तो खुद पर काम का दबाव डालकर आप अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने का प्रयास ना करें बल्कि उतना ही काम करें जितनी आपकी क्षमता हो। कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की लिए दिन अच्छा नहीं है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपमें भारी ऊर्जा रहेगी और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आज दिन भर आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको लगभग अपने हर एक प्रयास में सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर में आपके सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे होंगे। उच्च अधिकारी भी आपसे काफी खुश रहेंगे। आज वे आपकी जमकर तारीफ भी कर सकते हैं लेकिन आप किसी तरह का अहंकार मन में आने ना दें बल्कि अपने पांव जमीन पर ही रहने दें, अभी आपको बहुत लंबा सफर तय करना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। आपकी सही आर्थिक योजनाओं का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी ओर कोई आकर्षित हो सकता है। मुमकिन है यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा इसलिए आपको इसे एक मौका देना चाहिए। आप पहले से ही प्यार के बंधन में बंधे हैं तो अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। धन प्राप्ति से आप अपना पुराना कोई उधार चुका पाएंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती आ सकती है। आज वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति कुछ बदला हुआ रहेगा। ऐसे में आप बहुत ही समझदारी से काम लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लंबे समय से मन में दबी हुई आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे इससे आज आप अच्छी बचत भी कर पाएंगे। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करना आप भली भांति जानते हैं। वैवाहिक जीवन की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर आती नजर आएगी। आज जीवनसाथी के बर्ताव में आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दफ्तर में आज आप तेजी से अपने काम पूरे कर सकते हैं। आज काम का दबाव आप पर अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप सर्दी जुकाम या बुखार से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आज आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी उच्च अधिकारियों के सामने आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। व्यापारिक उद्देश्य से की गई यात्रा आज सफल हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में आज कोई रोचक घटना घटित हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी बढ़िया समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आज आपमें ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे 7:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसे सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आप स्वयं को पहले से ही तैयार रखें। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता से वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आप जिस तरह एक के बाद एक सारे कठिन और महत्वपूर्ण कार्य सफलता के साथ पूरे कर रहे हैं इससे जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ा वित्तीय मुनाफा मिलने का योग बन रहा है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आज आपको अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे में तनाव के साथ आपको काफी थकान भी रहेगी। मानसिक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे जिस कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। दफ्तर में तय समय पर आपका काम पूरा ना होने पर उच्च अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज कुछ बड़े खर्चे संभव है। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा जिससे आप काफी हद तक राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप अपने सभी काम पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरे करेंगे। उन लोगों को भी मुंह तोड़ जवाब देंगे जो आपकी काबिलियत पर उंगली उठाते हैं। वैसे अपने काम समय पर पूरे करने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम करेंगे और जहां से आपको मुनाफे की उम्मीद है आज वो भी आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का प्यार और समर्थन मिलेगा। आज घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज आपसे कुछ शिकायतें रहेगी। आज वे आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें निराश ना करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, आज आप दोनों का उत्तम आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। इससे आपकी कोई पुरानी याद ताजा होगी। रोमांस के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके पार्टनर आज आपसे अपने दिल की बात कह सकते हैं जिसे जानकर आपको बेहद प्रसन्नता होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला आज ले सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता आज दूर होगी। पैसों के मामले में भी दिन शुभ है। आमदनी में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस समय वित्तीय मामलों में आप थोड़ा संभलकर रहें और बिना सोचे समझे अपने धन का उपयोग ना करें। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अचानक पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो बेहतर होगा कुछ समय के लिए आप इसे टाल दें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन धीरे धीरे आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठों के साथ साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज किसी प्रिय मित्र के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है। माता या पिता के साथ आज आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं इसलिए आपको उनकी सलाह मानने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपनी मेहनत से आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आपको अधिक निकटता का अनुभव होगा। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपकी सेहत की बात करें आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप घर से दूर हैं तो लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











