11 फरवरी राशिफल: जानें आज किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और दूर होगी आपकी मुश्किलें? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे पहले आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसके अलावा आज समय का भी ध्यान रखें। व्यापारिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे और मिलकर जश्न मनाएंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो जाए। जीवनसाथी के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में जोश और उत्साह बना रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो आज कोई मुश्किल नहीं होगी। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धन संबंधित चिंता से मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों का दिन औसत रहेगा। वहीं व्यापारियों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। छोटी छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आज आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप नियमित रूप से योग और ध्यान करें, आपको जरूर फायदा होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल सभांवना है। अगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके बीच तनाव बढ़ा सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने या क्रोध करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। पैसों की कमी की वजह से आपके जो काम रुके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इससे आप काफी तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो आपको हाथों या पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

11 February 2021 Rashifal | आज का राशिफल 11 फरवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यभार बढ़ सकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपको स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय को आप काफी समय बाद इतना प्रसन्न देखेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर को बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर ध्यान देंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के चक्कर में जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। वहीं छोटे व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हो सकता है उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है विशेष रूप से पैसों को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। उनके साथ आपको नरमी से पेश आने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तला भुना खाने से आप बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपका कड़क रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। साथ ही इसका बुरा प्रभाव आपकी छवि पर भी पड़ रहा है। घर हो या बाहर आपको अपने गुस्से पर लगाम लगाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आज छोटे से छोटे काम को भी पूरी मेहनत और लगन के साथ करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी के समाने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं है। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। अपनों के साथ रिश्तों में चल रही कड़वाहट को दूर करने का आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। आपको अपने इस प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में लापरवाही न करें। यदि आप दिल खोलकर खर्च करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम पर फोकस करेंगे और उच्च अधिकारियों का दिल जितने में भी सफल रहेंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती हैं। आप जो भी काम करें नियम और कानून के दायरे में रहकर ही करें। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन लाने होंगे। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो जाएगी। साथ ही इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अचानक आपके बॉस आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपको तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। आप किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको अच्छा फायदा नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर ही स्टॉक मेंटेन करें। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय जल्दबाजी से बचना होगा। आज आपकी एक गलती आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आज उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। मुमकिन है छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो जाए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक चिंता बढ़ने से आज शारीरिक स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion