Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
11 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, मिलेगी शनि देव की कृपा
आज ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके रिश्ते को लेकर घर में किसी तरह की टेंशन चल रही थी तो मुमकिन है आज आपके माता पिता आपके पक्ष को समझेंगे और आपको उनकी रजामंदी भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप बस अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें ताकि आप आसानी से हर चुनौती का सामना कर सकें। पैसों की बात करें तो आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है। यदि किसी नए काम में आप बड़ी पूंजी लगाना चाहते हैं तो पहले चीजों को अच्छी तरह समझ लेना बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है। आपके परिश्रम का फल आपको मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 8 से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे घर में तनाव का माहौल रहेगा। आपके कड़वे बोल बात को और भी बढ़ा सकते हैं, ऐसे में आप बहुत सावधानी और सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा, बेहतर होगा आप शांत रहें। इस तरह की बातें आपका तनाव बढ़ा देगी और आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो बासी भोजन करने से आज आपको बचना होगा अन्यथा आपको अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अगर आप कोई कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आज आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय गुजारेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से सब कुछ संभाल लेंगे। पैसों की बात करें तो आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला यदि आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। दूसरों के भरोसे न तो अपना कोई काम छोड़ें और न ही अपने फैसले। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज कोई तीसरा आप दोनों के बीच गलतफहमी का कारण बन सकता है जिससे आपके बीच अनबन संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। हाल ही में आपके द्वारा बनाई किसी योजना का परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके जीवन में आज कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। आज लोग आपकी जिंदादिली और खुशमिजाजी से काफी प्रभावित होंगे। अपने अंदर की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है इसलिए व्यर्थ की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें बल्कि खुद को और अपनी योग्यता को समझें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो यदि आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और इसे बदलने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आप सोच समझकर ही निर्णय लें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। आज माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज उनकी मदद से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा आप एक नजर अपने बजट पर भी डाल लें। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप दोनों के बीच का प्यार बना रहेगा। विवाहित जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मुमकिन है आज वे आपको किसी नए और बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए चुनें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ थोड़ी मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप किसी को पसंद करते हैं और रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं मगर मन में दुविधा है तो आज मित्रों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि आज आपके वो काम पूरे होंगे जिनके लिए आप काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह काम करते रहेंगे तो जल्द ही पदोन्नति संभव हो सकती है। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ खटपट चल रही है तो आज आप दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो सकती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो फिट रहने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आपको काफी थकान महसूस होगी। भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लंबे समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम आज बनने की पूरी संभावना है जिससे आपको राहत और फायदा दोनों मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा में मेहनत करने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं, आपका अड़ियल स्वभाव आप दोनों के बीच विवाद करा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज मन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में काफी परेशानी महसूस होगी। ऐसे में आपको अपनी दुविधा दूर करने के लिए सही मार्गदर्शन और सलाह की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप अपने बड़े या किसी करीबी से बातचीत करेंगे तो आपको फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी तरक्की का सपना जल्द पूरा होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मुमकिन है आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो और दोस्तों के साथ रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा रहे। सेहत की बात करें तो आपका तनाव कम होने से आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ पर अधिक ध्यान देंगे। पैसों की बात करें तो धन प्राप्ति का योग बन रहा है हालांकि पैसों को लेकर आज किसी से आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें। घर परिवार में खुशियां रहेगी। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे का आनंद ले सकते हैं। आपके कामकाज की बात करें तो सहकर्मियों की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। ऐसे में आपको उनका धन्यवाद जरूर करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 7 बजेसे दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक तरह से जांच पड़ताल जरूर कर लें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें अन्यथा आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। भाई बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मामले को सुलझाने के लिए आपको उन्हें अपनी बात समझाने का प्रयास करना होगा। साथ ही आपको उनका पक्ष भी समझने की जरूरत है। यदि जीवनसाथी के साथ भी आपकी कुछ खटपट चल रही है तो अपनी इस समस्या का समाधान घर के अंदर ही करें तो बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक सलाहाकार की बातों पर ध्यान देंगे तो आपको अवश्य लाभ होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अपने शब्दों पर खास ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपने काम पर ही फोकस करें। आज आपका कोई वरिष्ठ अधिकारी आपसे कुछ नाखुश रह सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन इसका कुछ खास फायदा आपको नहीं मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आपको स्वयं के लिए समय निकालने की जरूरत है ताकि आप आराम कर सकें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजेतक



Click it and Unblock the Notifications