For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

11 जनवरी राशिफल: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत यादगार समय गुजारेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा और आज आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए अपने व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मसला आपको परेशान कर रहा है तो इस समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आप इस तरह की बातों से बचने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि किसी कारणवश आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका हुआ है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा देर तक भूखे न रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। हो सकता है आपके कार्यों में उनकी दखलअंदाजी आपको पसंद न आए। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके अतीत में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा है। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें और अपना हर निर्णय सोच-समझकर ही लेने की कोशिश करें। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आज भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके हाथ आज कोई बड़ा डील लग सकती है। अगर आप इसी तरह मेहनत से काम करेंगे तो जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह दिल खोलकर खर्च करते रहेंगे तो आने वाले समय में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको भी प्यार से अपने प्रिय की ओर हाथ बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उधार सामान देने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा ये आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नए स्टॉक के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज छोटे मोटे खर्च हो सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप अपने दिन की शुरुआत देवी मां की उपासना से करें। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है और आपको इस मीटिंग का नेतृत्व करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभप्रद रहेगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। साथ ही अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट भी आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी मित्र की आर्थिक रूप से सहायता भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। वहीं व्यापारी अपने किसी नए और महत्वपूर्ण कार्य के लिए यदि बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप दुविधा में हैं तो इस तरह की परिस्थिति में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। इस तरह तनाव में रहने से कुछ हासिल नहीं होगा। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। इसके अलावा आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं उसके न मिलने से भी आपके हाथ निराशा लगेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बहसबाजी से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो डायबिटीज के मरीज आज किसी भी तरह का लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में काफी आनंद महसूस होगा। बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी हो सकती है। बॉस आपके विचारों को काफी महत्व भी देंगे। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। हालांकि कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा जिससे न सिर्फ आपकी प्रसन्नता बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आय से ज्यादा व्यय होने की संभावना है। आज आपको लेन देन से भी बचना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों का भी साथ और स्नेह मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 11 January 2021 Monday

What does your Monday, January 11, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, January 9, 2021, 16:27 [IST]
Desktop Bottom Promotion