Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
11 जुलाई राशिफल: कर्क राशि वालों की बढ़ सकती है आज मुश्किलें
आज किन राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का मनचाहा फल और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़े तो आप पीछे न हटें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। हालांकि आपको समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। यदि तय समय पर आप अपना यह काम पूरा नहीं कर पाते हैं तो इसका बुरा असर आपकी छवि और कारोबार पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपना खान-पान संतुलित रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। हालांकि आपको गैरकानूनी ढंग से कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहने की जरूरत है। गुटबाजी या ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें अन्यथा बेवजह के मामलों में पड़कर आप अब अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। यदि काफी दिनों से आपने अपने प्रिय को कोई तोहफा नहीं दिया है तो आज उन्हें कोई बढ़िया तोहफा जरूर दें। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप प्रोफेशनल बने रहें। अपने छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें, साथ ही बॉस और उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। इसमें आपका ही फायदा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। भाई बहनों के साथ टकराव से बचें। पैसों की बात करें तो अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है या फिर आपकी कोई डील कैंसिल हो सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के हाथ निराशा लगेगी। आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि बॉस आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आपके प्रिय आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। अधिक तनाव और क्रोध के कारण आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा कर पाएंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप अभ्यास करते रहें, साथ ही अपने गुरुजनों की भी मदद लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा अभी अपना व्यवहार विनम्र रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको आराम के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके कॉन्फिडेंस में कुछ कमी आ सकती है। लगातार प्रयासों के बावजूद भी यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत अच्छा फल जरुर मिलेगा। दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखें, बेवजह सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आज बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता की सेहत में सुधार संभव है। अगर आप अपने घर की साज सजावट में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खराब स्वास्थ्य का असर आपकी दिनभर की योजनाओं पर पड़ सकता है। आप पर्याप्त मात्रा में फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें। साथ ही समय पर भोजन करने की आदत डालें अन्यथा आपकी एनर्जी डाउन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव और अनबन आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। इसके अलावा यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी पढ़ाई पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आज आपको अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारी को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों का सम्मान करें और ऐसा कोई काम न करें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने पैसों का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने महत्वपूर्ण फैसले यदि आप स्वयं सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपकी संयमित वाणी आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा। आज सहकर्मियों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप कर्ज या उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। आपको अपने हाथों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय न मिले। अगर आपका स्टेशनरी, तेल, अनाज आदि से जुड़ा है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय संबंधित रोग है तो आपको अधिक तनाव न लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। सकारात्मक रहते हुए आप बदलावों को स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लाभ की स्थिति बन रही है। आज आप बड़ा आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं जिसका अच्छा परिणाम आपको जल्द ही मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की गलफहमियां दूर होगी। सेहत की बात करें तो आज आपको अपने खान-पान में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें अन्यथा आने वाले समय में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। हो सकता है हाथ में आया हुआ कोई बड़ा ऑर्डर निकल जाए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











