Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
11 जून राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। आप के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। किसी नए कार्य को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लंबित कार्य पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापरियों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इसके अलावा आज आपको पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। आपके बच्चों को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। आपकी छोटी सी लापरवाही कार्यस्थल पर आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ खराब रहेगा। आप आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा करी उधर की बात करने से बचें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपको समझना होगा कि रिश्तों की नीव भरोसे पर ही टिकी होती है। आर्थिक परशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकतें है। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। साथ ही उतना ही खर्च करें जितना जरूरी है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने होंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अपने अधूरे कार्य को पूरा करें। कोई भी काम कल के लिए न टालें। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को अधिक समय दें साथ ही एक दूसरे पर विश्वास बढ़ाएं। इससे आपकी शादीशुदा ज़िंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। साथ ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करें। हो सकता है आज वे आपके साथ सख्ती से पेश आएं। जोश में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखें। बेवजह के वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। आपके प्रिय का मिजाज काफी बढ़िया रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो मानसिक परेशानी बढ़ने के कारण शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बेवजह की बातों को सोचने की जगह यदि आप अपने कीमती समय का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। साथ ही आपको सहकर्मियों के साथ भी वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही अटकी हु डील भी पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप खांसी, जुकाम, सर्दी आदि से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। आपकी तीखी वाणी आज अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है विशेष रुप से माता पिता के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है खासतौर पर अगर आपको लीवर से जुड़ी समस्या है तो लापरवाही करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चो के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपना आप खोते हैं तो मुश्किल हो सकती है। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। उग्र होकर बात ना करें और अपना व्यवहार संतुलित रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप बेरोजगार है तो आपको मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए और मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
लोहे का व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी कुछ राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में के क्षेत्र में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया और आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें, उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करे तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार काम करने से बचें, आपको काम के साथ आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। फैशन, कला, मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतनी के जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। शौक मौज पर आज आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के साथ कहासुनी से बचें। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर आपको मिलेगा। हालांकि आपको इस महामारी को देखते हुए आपको सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक



Click it and Unblock the Notifications











