Just In
- 1 hr ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 2 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
- 15 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 16 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
Don't Miss
- News प्रियंका गांधी के करीबी और हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, लिखा भावुक पोस्ट
- Education यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड
- Technology Honor X9b 5G पर बंपर डिस्काउंट, अब तक के सबसे कम दाम में खरीदें फोन, यहां जानें डिटेल
- Finance Indian Railway ने शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानिए कब तक मिलेगी इसकि सुविधा
- Movies OMG! Rajkummar Rao ने किया चौंकाने वाला खुलासा, हैंडसम दिखने के लिए चेहरे पर करवा चुके हैं छेड़छाड़
- Automobiles इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को Google की सौगात, अब EV चार्ज करना होगा और आसान, जानें क्या है नया फीचर?
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
11 मार्च राशिफल: इन राशियों के लिए बुधवार का दिन नहीं है ठीक, रहें संभलकर
आज कैसा रहेगा आपके दिन भर का हाल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं, आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं और आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो ऐसे में आपको उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए बल्कि एक मौका जरूर देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। उनकी प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है। यदि आप वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपकी रचनात्मकता और मेहनत आपके कारोबार को और आगे बढ़ाएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जरूरत पड़ने पर आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। छोटे भाई या बहन से आपके बिगड़े हुए संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि इस समय का आनंद लें। अपने भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी योजनाओं पर गौर करने की जरूरत है। हो सके तो कुछ जरूरी बदलाव भी करें। पैसों को लेकर आप लंबी अवधि की योजना बनाएंगे तो इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। आपके विचार अच्छे रहेंगे तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज बेकार के वाद विवाद और उलझनों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। आज ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें जिनसे आपकी बनती न हो क्योंकि ये लोग आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आप बस सावधान रहें और आस पास जो भी हो रहा है उस पर नजर बनाकर रखें। दफ्तर में आप अपने काम को और भी बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी बहुत ही प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आज आपको बहुत ही कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपके पास समय की कमी होने के कारण आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। हालांकि अगर आप शांत दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। साथ ही वरिष्ठों और सहकर्मियों से भी आप मदद की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज पैसा आसानी से आपके हाथों से सरक जाएगा। इसके अलावा जो आर्थिक लाभ आज आपको मिलने वाला था वो भी कुछ और समय के लिए टल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि छोटी सी भी परेशानी हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाकर आपको जांच करानी चाहिए। कामकाज की बात करें तो आज आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए कठिन कदम उठाने पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी क्षमताओं को पहचानते हुए आपके उच्च अधिकारी आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दे सकते हैं। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें पैसों के मामले में आपके सितारे बुलंद हैं। आज आप सुख सुविधा की चीजों हेतु कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर रहे हैं तो आने वाले समय में इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अगर आपके पार्टनर के साथ आपकी किसी बात पर विचार नहीं मिलते हैं तो बहसबाजी करने की जगह आप शांति और प्यार से उन्हें अपनी बात समझाने का प्रयास करें। उग्र होकर आप बात को न बढाएं। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी बेवजह की बातों को लेकर एक दूसरे से लड़ने झगड़ने से बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार के झंझटों में ही व्यर्थ चला जाएगा। यह समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम पर ही ध्यान दें। आर्थिक रूप से आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। पुराने किसी निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। यदि दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना काम छोड़कर बैठ जाएं। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठों से बातचीत करके अपनी इस समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। आज आप ज्यादा खर्च करेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों की सलाह से आज आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आप कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। भविष्य में इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। पिछले कुछ दिनों से उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके साथ नरमी से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी अपनी नाराजगी छोड़ दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ समय से अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जी भर कर खरीदारी कर सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिस तरह सोच समझकर आप अपने फैसले ले रहे हैं भविष्य में भी इसका लाभ आपको मिलेगा। अगर आप आप खुद का छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से इस पर आपकी बातचीत हो सकती है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले आप आश्वस्त हो जाएं कि आप जो कर रहे हैं वो सही है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आपके पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज मानसिक रूप से आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए आप अपना आपा खोने से बचें। घर के किसी भी सदस्य से आप बहसबाजी न ही करें तो अच्छा होगा अन्यथा आप अपने घर की शांति भंग कर सकते हैं। अपने बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। यदि आप आज जिद्द करते हैं तो खुद का ही नुकसान करेंगे। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आपके बॉस का मिजाज आज कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा। व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। आज आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपने शब्दों पर अधिक ध्यान की जरूरत है। दोस्तों के बीच हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे वाद विवाद हो जाए। ऐसी कोई परिस्थिति आपके सामने खड़ी होती है तो आप अपनी गलती स्वीकार कर बात को वहीं खत्म करने की कोशिश करें अन्यथा बेकार की चीजों में अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। आज घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सावधान रहना होगा। अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक नहीं रहेगा। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरी मेहनत और रचनात्मकता से अपने हर एक काम को अंजाम दें अन्यथा आपकी छवि और काम दोनों बिगड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज बढ़ता हुआ खर्च आपका तनाव बढ़ा सकता है। यदि इसी तरह आमदनी से अधिक खर्चे होते रहें तो जल्द ही आप पर बहुत भारी संकट आ सकता है। एक बार आराम से बैठकर हिसाब किताब कर लें ताकि आप अपने गैर जरूरी खर्चों पर लगाम लगा सकें। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 3:10 तक